×

Azamgarh news: संजू हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी ने पत्नी पर डाली बुरी नज़र तो पति ने ले ली जान

Azamgarh news: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने संजू हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर पता चला की आपसी रंजिश के चलते उसने उसे मार दिया था।

Shravan Kumar
Published on: 19 March 2024 11:38 AM GMT
azamgarh news
X

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार source: Newstrack  

Azamgarh news:19 मार्च आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना पुलिस ने अपहृत किशोर की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में उपयोग में आने वाली मोटरसाइकिल व ईट भी बरामद कर ली है। 15 मार्च को श्रीमती प्रमिला प्रजापति पत्नी स्व0 सुरेश प्रजापति निवासी कप्तानगंज थाना कप्तानगंज ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया था कि 10 मार्च को उसका लड़का संजू उर्फ़ गंजू घर से कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।

पत्नी पर रखता था गन्दी नज़र

विवेचना के दौरान आरोपी गुलशन गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता और प्रिंस गुप्ता पुत्र लौटू गुप्ता निवासी ग्राम कप्तानगंज का नाम प्रकाश में आया। 18 मार्च को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाल ने गुलशन गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता को प्राथमिक विद्यालय रानीपुर के पास तिराहे से 08.25 पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक संजू उर्फ़ गन्जू प्रजापति उसका पड़ोसी है।उसने बताया कि वह उसकी पत्नी पर गंदी नियत रखता था।

भतीजे के साथ मिल दिया घटना को अंजाम

इस बात को लकेर उसने कई बार संजू को समझाया था लेकिन वह नहीं माना। फिर उसने यह सारी बाते अपने भतीजे प्रिंस गुप्ता पुत्र लौटू गुप्ता निवासी ग्राम कप्तानगंज को व्हाट्सअप कॉल करके बताया था। प्रिन्स गुप्ता ने ही उसे उकसाया और कहा था कि तुम उसे किसी बहाने से कही दूर ले जाकर उसे मार दो और किसी को बताना मत जो होगा मैं देख लूंगा। प्रिन्स गुप्ता के कहने पर 11 मार्च को 11.00 बजे संजू उर्फ़ गन्जू प्रजापति को घर से अपनी टीवीएस मोटर साइकिल से प्लास्टिक का सामान खरीदने के बहाने अपने साथ ले जाकर पहले कौड़िया बाजार में शराब खरीदी फिर दोनों लोगों ने शराब पी। उसके बाद बसखारी की तरफ ले जाकर दुर्गीपुर गांव के पास खेतों की तरफ जाने वाले चकरोड पर सुनसान जगह ले जाकर गेहूं की खेत में ईंट से उसके सिर व चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को वहीं गेहूं के खेत में छोड़कर चुपचाप चला आय़ा।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story