TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Azamgarh News: बारातियों को बनाया बंधक, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

Azamgarh News: पहले तो लड़का पक्ष गहना दिखाने को तैयार नहीं था, जिद करने पर गहना दिखाया तो लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सारा जेवर नकली है।

Shravan Kumar
Published on: 8 Jun 2024 12:53 PM GMT
Baratis held hostage, matter resolved with police intervention
X

बारातियों को बनाया बंधक, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला: Photo- Newstrack

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में सरायमीर थाना क्षेत्र के दरिखा शेख अहमद गांव में बरातियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। तब जाकर कहीं दुल्हन की विदाई हुई।

बता दें कि जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के दरिखा शेख अहमद गांव निवासी लाल चंद के पुत्र रमेश कुमार की बारात शुक्रवार की रात को सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर गई थी। नकली जेवर चढ़ाने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। मामले में पुलिस के दखल के बाद दुल्हन की विदाई हुई।

घरातियों ने पूरी बारात को बंधक बनाया

शुक्रवार की रात बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर बरात आई थी। बारात के परछन की रस्म पूरी हुई। उसके बाद खाना खाने के बाद जय माल और फिर शादी की रस्म पूरी हुई। सिंदूर दान होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने गहना दिखाने की बात कही।

आरोप है कि पहले तो लड़का पक्ष गहना दिखाने को तैयार नहीं थे, जिद करने पर गहना दिखाया तो लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सारा जेवर नकली है। फिर क्या था आनन-फानन में घरातियों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। बरातियों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर शनिवार सुबह सरायमीर थाने के अपराध निरीक्षक सूर्यवंश यादव, सब इंस्पेक्टर अखिलेश यादव पुलिस बल के साथ बखरा गांव पहुंचे।

पुलिस द्वारा सुलह समझौता के बाद दुल्हन की विदाई

उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद सुलह समझौता कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई। इस वक्त अंबेडकर लगन धुआंधार चल रही है। शादी में कही डीजे को लेकर या कही दहेज को लेकर लड़की और लड़का पक्ष में विवाद बढ़ जा रहा है। बात इतना बढ़ जाती है कि पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ता है। कभी -कभी बात बिगड़ जाती है तो घराती और बरातियो में मारपीट की नौबत आ जाती है। शादी विवाह में में इस तरह की घटनाएं बहुत देखने को मिल रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story