Azamgarh News : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Azamgarh News : भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद त्रिपाठी नवगठित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ 1978 से काम कर रहा है।

Shravan Kumar
Published on: 2 Sep 2024 3:56 PM GMT
Azamgarh News : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
X

Azamgarh News : भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश के संगठन मंत्री अरविंद त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें नवगठित भारतीय किसान संघ आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी,उपाध्यक्ष हेमंत दुबे, उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ द्विवेदी, मंत्री साधु शरण दुबे, कोषाध्यक्ष राजेश्वर पांडेय आदि लोगों का चयन किया गया। इसी कड़ी में भारतीय किसान संघ ब्लाक लालगंज का भी गठन किया, जिसमें संजय कुमार को अध्यक्ष, श्रवण कुमार को उपाध्यक्ष और मंत्री कृपा शंकर चौहान, दीपक लाल को कोषाध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद त्रिपाठी नवगठित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ 1978 से काम कर रहा है। प्रदेश ही नहीं पूरे राष्ट्र में संगठन काम कर रहा है। किसानों की समस्या से लेकर देश का जागरण किया जा रहा है। किसानों को शोषण मुक्त करना, किसानों को परिश्रम से अनाज का मूल्य समय पर मिले, उसके हक की लड़ाई भारतीय किसान संघ गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर से कार्य करता है। संगठन का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर से गठन किया जाता है। ब्लॉक मे ब्लॉक इकाई का गठन होता है, जिसमें ब्लॉक इकाई के लोग किसानों की समस्या को लेकर हक की लड़ाई किया जाता है।

किसानों के बारे में सोचना होगा

भारतीय किसान संघ के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए किसानों के बारे में सोचना होगा। किसान अन्नदाता होता है। उसी के अनाज से देश का भरण पोषण होता है। जब किसान खुशहाल रहेगा, तभी देश खुशहाल रहेगा। भारतीय किसान संघ के संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित जिलाधिकारी को किसानों के विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी विनय गुप्ता को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, हेमंत दुबे, माधुरी चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित थे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story