TRENDING TAGS :
Azamgarh News: दम्पति रात में मासूम के साथ सोए, सुबह मिला आधे भाग में शरीर
Azamgarh News: मटरू की पत्नी अपने पांच माह की बेटी मधु के साथ लेकर रात में सोई थी। सुबह में लगभग तीन बजे उसकी नींद खुली तो मासूम बिस्तर पर नहीं थी। वह घबरा गई।
दम्पति रात में मासूम के साथ सोए, सुबह मिला आधे भाग में शरीर- (Photo- Social Media)
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव में गुरुवार की रात बिस्तर से ही मासूम गायब हो गया। शुक्रवार की भोर में पांच माह की मासूम का आधा शरीर बरामद हुआ। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। उसकी तलाश में सभी लोग जुट गये। मासूम का सुबह आधे भाग का शव मिलने से परिजनों में हाहाकार मच गया।
पांच माह की मासूम हुई गायब
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर में गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी मटरू ससुराल मे रहता है। उसकी परिवारिक स्थिति ठीक नहीं है। मटरू की पत्नी अपने पांच माह की बेटी मधु के साथ लेकर रात में सोई थी। सुबह में लगभग तीन बजे उसकी नींद खुली तो मासूम बिस्तर पर नहीं थी। वह घबरा गई।
(Photo- Social Media)
इसके बाद पति और पत्नी ने बेटी की तलाश में जुट गये। परंतु रात में उसका कहीं पता नहीं चल पाया। लगभग एक घंटे की तलाश के बाद घर से कुछ दूरी सिवान में मासूम का आधा खाया हुआ शरीर मिला। खबर पाकर गांव में हाहाकार मच गया। मासूम का शव मिलते ही परिजनों के विलाप से उनका बुरा हाल हो गया है।
मासूम को सोते समय उठा ले गया गीदड़
घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों मे चर्चा है कि मासूम को सोते समय गीदड़ उठा ले गया होगा। उसी ने मासूम को अपना शिकार बना डाला।