×

Azamgarh News: हौसला बुलंद बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली, क्षेत्र में दहशत

Azamgarh News: जनपद में हौसला बुलंद बदमाशों ने बाइक सवार युवको को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shravan Kumar
Published on: 21 Jun 2024 4:54 PM GMT
Azamgarh News
X

Symbolic Image (Pic: Newstrack)

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुवार बैदौली मार्ग पर हौसला बुलंद बदमाशों ने बाइक सवार युवको को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि शुक्रवार की शाम 4 बजे जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार निवासी सूर्यांश चौरसिया उर्फ छोटू पुत्र हरि प्रकाश 23 वर्ष व अभिषेक पुत्र प्रमोद उम्र 22 वर्ष, विशाल पुत्र रामाश्रय के साथ मोटर सायकिल से मसुरियापुर बाइक से घर लाटघाट वापस आ रहे थे। रौनापार मार्ग पर रौहुवार बैदौली अम्बेडकर मूर्ति के पास में अज्ञात बाइक बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी।

घायलों को डॉक्टरों ने रेफर किया जिला अस्पताल

गोली सूर्यांश की पीठ पर लगी है जो सीने में जाकर फंस गई है। वहीं अभिषेक पुत्र प्रमोद की बांह में गोली लगी है। गोली लगने से घायल सूर्यांश व अभिषेक को आनन फानन में स्थानीय लोगों ने रौनापार ले जाया गया, जहां डाक्टरो नें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। हौसला बुलंद बदमाशों की गोली लगने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गया। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुं च घटना की जांच कर रही है। अब तक पुलिस की नजर में बड़े से बड़े अपराधी पकड़े गए। कई अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। एक तरफ पुलिस बदमाशों के प्रति कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। जो आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं। हौसला बुलंद बदमाशों को प्रशासन का खौफ नही है और न शासन का खौफ है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story