TRENDING TAGS :
Azamgarh News: लापता युवक का खंडहर में मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Azamgarh News: महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी एक युवक सोमवार की शाम गांव के घर से बाजार जाने के लिए खाना खाने के लिए निकला, लेकिन देर रात नही पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर खंडहर में मिला।
Azamgarh News (Pic: Social Media)
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी एक युवक सोमवार की शाम गांव के घर से बाजार जाने के लिए खाना खाने के लिए निकला, लेकिन देर रात नही पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर खंडहर में मिला। गांव के आसपास सनसनी फैल गई। सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची, जिससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। नरोत्तमपुर गांव निवासी सतीश चंद्र का गांव के साथ ही बाजार में भी मकान है।
सोमवार की रात लगभग आठ बजे उनका लड़का प्रभात मिश्रा (19) गांव के मकान से खाना खाने बाजार के मकान पर जाने के लिए निकला, लेकिन वह मकान पर नही पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, जब वह नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और परिवार से बात कर लौट आई। सुबह आठ बजे के करीब घर से करीब 60 मीटर दूर स्थित खंडहर में उसका शव बरामद हुआ। इस पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस काफी देर से पहुंची। जिससे नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर ही चक्काजाम कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए और मौका-मुआयना किया।
अवैध हुक्का बार पर छापामारी
जनपद के शहर कोतवाली में जालंधरी मोहल्ले में पुलिस के नाक के नीचे कई स्थानों पर अवैध रूप से कैफे के नाम पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। बीती रात आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस फोर्स ने पुख्ता सूचना के आधार पर नगर के जालंधरी मोहल्ले में जोकर कैफ नाम से संचालित एक अवैध हुक्का बार पर छापामारी की। पुलिस टीम के अचानक धावा बोलने पर वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्राहक के रूप में मौजूद नौ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि हुक्का बार की संचालिका को पुलिस ने पकड़ लिया है। मौके पर संचालक दानिश अली की पुलिस टीम को अभी तलाश है।
बता दें कि भले ही पुलिस अवैध रूप से संचालित हुक्का बार को पकड़ने में सफल रही है। लेकिन पहले भी पुलिस की इस प्रकार के कार्रवाई के बाद लगातार मामले आते रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि अवैध रूप से यह हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। मौके पर महिला संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि संचालक दानिश अली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई।