×

Azamgarh News: मोर्चरी हाउस पहुंचे परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता की लाश

Azamgarh News: सोमवार की सुबह पति किसी काम से शहर गए थे। उस समय इशिता घर पर परिवार संग अपने दो माह की बच्ची के साथ थी। शाम को घर के भीतर साड़ी के फंदे से छत के चुल्ला से वह लटकी मिली थी।

Shravan Kumar
Published on: 27 Nov 2024 10:43 PM IST (Updated on: 27 Nov 2024 10:44 PM IST)
Azamgarh News
X

Azamgarh News

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के बाबू की खजूरी गांव में विवाहिता की मौत के मामले में मोर्चरी हाउस पर पहुंचे विवाहिता की मां और बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता ने दो साल पूर्व पैतृक गांव में प्रेम विवाह किया था। सोमवार की शाम घर में विवाहिता घर के भीतर फंदे से लटकी मिली थी।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के बाबू की खजूरी गांव निवासी विनय कुमार सिंह परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। परिवार के लोगों का छुट्टियों में आना जाना रहता है। दो साल पूर्व इनकी बेटी इशिता ने गांव के ही आलोक पांडेय के साथ प्रेम हो गया था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था, पति आलोक पांडेय गांव और आसपास पूजा पाठ कराते हैं। सोमवार की सुबह पति किसी काम से शहर गए थे। उस समय इशिता घर पर परिवार संग अपने दो माह की बच्ची के साथ थी। शाम को घर के भीतर साड़ी के फंदे से छत के चुल्ला से वह लटकी मिली थी। स्वजन आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

जानकारी होने पर मुंबई से मोर्चरी हाउस पर इशिता की मां राधिका सिंह, बहन और पिता पहुंचे। मां ने आरोप लगाया कि घटना के दिन भी बेटी से वीडियो काल पर बात हुई थी। उसे परिवार के लोगों ने मारापीटा था। उसने वीडियो काल में चोट के निशान दिखाए, उसके चेहरे में भी चोट के निशान थे। इशिता ने हत्या की आशंका अपनी मां से जताई थी। विवाहिता की मां ने उसके पति और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बहन ने भी आरोप लगाया कि घटना होने की सूचना पुलिस और गांव के लोगों से मिली बहन के ससुराल से किसी ने फोन करके इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं दी थी।



Shalini singh

Shalini singh

Next Story