TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Azamgarh News: धर्मेंद्र यादव का भाजपा पर तंज, बोले- भगवान राम भी इस बार नाराज हो गए

Azamgarh News: आजमगढ़ सीट से जीते धर्मेंद्र यादव ने अयोध्या की सीट हारने पर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने राम की मर्यादाओं को तोड़ने का काम किया।

Shravan Kumar
Published on: 5 Jun 2024 2:10 PM GMT
Azamgarh News
X

धर्मेंद्र यादव (Pic: Newstrack)

Azamgarh News: नवनिर्वाचित सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जनता को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। नेताजी ने आजमगढ़ के विकास की बुनियाद रख दिया था, जिसे अखिलेश यादव ने आगे बढ़ाया, उसे और आगे बढ़ाया जाएगा। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जिले में भ्रमण के दौरान देखा कि देवारा में गंभीर समस्या है, उसका समाधान किया जाएगा। चुनाव अभियान के दौरान यह भी महसूस किया कि जीयनपुर में सबसे अधिक जाम की समस्या है। जहां भी समस्या होगी वहां पर काम किया जाएगा।

भाजपा ने देश को दिया धोखा

भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए सपा सांसद ने कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता को धोखा देने का काम किया है। 2014 से लेकर 2024 तक भाजपा का यह पांचवा चुनाव है। पांचों चुनाव में जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई। देश की जनता को 2014 में लगा कि नरेन्द्र मोदी गुजरात से आए हैं। जनता ने उन पर भरोसा किया। यही कारण है कि जब महंगाई कम करने की बात कही और देश नहीं बिकने दूंगा की बात कही तो देश की जनता ने भरोसा किया। लेकिन आज एक बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा के लोग जो कहते हैं उसका उल्टा करते हैं। जो पर्दा पड़ा हुआ था इस लोकसभा के चुनाव में सब जनता के समझ में आ गया।

अयोध्या में भाजपा की हार पर कसा तंज

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जो एजेंडा सेट किया उस पर जनता ने भरोसा किया। आजमगढ़ की सरजमीं ने देश की आजादी से लेकर अब तक एक से एक लोगों को निर्वाचित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार और धन्यवाद देता हूं। नेताजी ने अपने पूरे जीवन में आजमगढ़ की सेवा की। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे अपना दूसरा घर माना है। किसी जिले में इतनी ऐतिहासिक और अनुभवी सरजमीं नहीं है। सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्वांचल की हार को लेकर अयोध्या के लोगों को धन्यवाद देता हूं। भगवान राम की मर्यादाओं को तोड़ने का काम भाजपा के लोगों ने किया। भाजपा ने कहा भगवान राम को हम लाए हैं। भगवान राम भी इस बार नाराज हो गए। यही कारण है कि भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और भाजपा अयोध्या की सीट भी हार गई।

लालगंज जनता की जीत है, मैं ऋणी हूं : निर्वाचित सांसद दरोगा प्रसाद सरोज

लालगंज लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचित सपा के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि लालगंज की जनता ने मुझे भारी बहुमत से जीत दिलाई है। मैं यहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। प्रत्येक वर्ग, जाति, मजदूर सभी लोगों ने मेरा साथ दिया है। मैं उनके दुख सुख में हमेशा खड़ा रहूंगा। लालगंज के विकास के लिए मैं पूरा जीवन समर्पित रहूंगा। क्षेत्र में भाईचारा और सामंजस्य कायम रहेगा। क्षेत्र के विकास और संविधान की रक्षा के लिए सभी लोगों ने मेरा साथ दिया है मैं उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story