×

Azamgarh News: ध्रुव सिंह पुनः बनाए गए आजमगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष, लालगंज से जिलाध्यक्ष विनोद राजभर को किया मनोनीत

Azamgarh News: भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ से पूर्व जिलाअध्यक्ष ध्रुव सिंह को दोबारा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया और लालगंज के नये जिला अध्यक्ष विनोद राजभर को बनाया गया है।

Shravan Kumar
Published on: 16 March 2025 4:34 PM IST
Dhruv Singh re-elected as BJP district president from Azamgarh, new district president of Lalganj Vinod Rajbhar
X

आजमगढ़ से ध्रुव सिंह को दोबारा भाजपा जिला अध्यक्ष, लालगंज के नये जिला अध्यक्ष विनोद राजभर (Photo- Social Media)

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान ने आजमगढ़ और लालगंज जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। आजमगढ़ से पूर्व जिलाअध्यक्ष ध्रुव सिंह को दोबारा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया और लालगंज के नये जिला अध्यक्ष विनोद राजभर को बनाया गया है।

आजमगढ़ के चुनाव अधिकारी जयपाल सिंह व्यस्त और लालगंज के चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा रविवार करीब 2:30 बजे जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा जिला पार्टी कार्यालय पर कर दी गयी। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं कुछ विरोधी समर्थकों में मायूसी छाई रही।

पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। आपको बता दें कि आजमगढ़ से 56 उम्मीदवारों ने और लालगंज से 43 उम्मीदवारों ने जनवरी 2025 में चुनाव अधिकारी के समक्ष जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।

समर्थकों की खुशी की लहर

जनवरी से लेकर फरवरी और फिर मार्च तक लगातार पार्टी के कार्यकर्ता नेता और समर्थक जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। लेकिन किसी न किसी कारण से नाम फाइनल नहीं हो पा रहा था आज जैसे ही दोनों जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई। समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ध्रुव सिंह पर भाजपा ने फिर लगाया दांव

भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ से जहां सामान्य वर्ग के ध्रुव सिंह पर दांव एक बार फिर से लगाया है। वहीं लालगंज से पिछड़ा वर्ग के विनोद राजभर पर भरोसा जताया है। अब देखना यह होगा कि पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में दोनों जिला अध्यक्ष के क्या भूमिका रहती है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story