×

Azamgarh News: प्रभारी जिला लालगंज ने प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 8 वर्ष पर दी ये जानकारियां

Azamgarh News: प्रभारी जिला मुराहू राजभर ने कहा कि 8 वर्ष में जो काम हुआ है, उससे लोगों का मनोबल बढ़ा है तथा हमारा प्रदेश विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Shravan Kumar
Published on: 28 March 2025 1:33 PM IST
Azamgarh News: प्रभारी जिला लालगंज ने प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 8 वर्ष पर दी ये जानकारियां
X

प्रभारी जिला लालगंज प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ नीति के 08 वर्ष पर दी जानकारियां  (photo: social media ) 

Azamgarh News: पिछड़ा आयोग के सदस्य व जिला प्रभारी लालगंज के मुराहू राजभर ने तहसील सभागार लालगंज पर आयोजित प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि हमारे प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से हुआ है। वर्तमान समय में हमारा प्रदेश नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जब आप ऐसी सरकार बनाते हैं, जो प्रदेश एवं आपके विकास के बारे में चिंता करे, तो वह निश्चित ही दृढ़ संकल्पित होकर पूरे प्रदेश का विकास करता है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान पूरे तरीके से बदल गयी है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के लोगों का विकास किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, किसानों, युवा, महिलाओं के लिए समर्पित है। प्रभारी जिला मुराहू राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत में केवल चार जातियां रहती हैं, जिसमें मातृ शक्ति, युवा शक्ति, किसान एवं गरीब व्यक्ति रहते हैं। इन चार जातियों का भला कर दिया गया तो पूरे देश का विकास हो जायेगा। हमारी सरकार इसी दिशा में कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। 8 वर्ष में जो काम हुआ है, उससे लोगों का मनोबल बढ़ा है तथा हमारा प्रदेश विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हमारी सरकार में कोई दंगा, फसाद नहीं होता

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार में कोई दंगा, फसाद नहीं होता है यहां पर कानून व्यवस्था का राज है। यहां पर हर उद्यमी, व्यापारी, निवेशक आदि सभी लोग निर्भिक होकर सुरक्षित माहौल में अपना व्यापार/निवेश कर रहा है। उन्होने कहा कि आज पूरे देश में हमारा प्रदेश निवेश के क्षेत्र में दूसरे स्थान है।

उप जिलाधिकारी लालगंज श्याम प्रताप सिंह ने सरकार के 8 साल पूर्ण होने की उपलब्धियां के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तहसील लालगंज में प्रस्तुत वाद, आइजीआरएस के निस्तारण में, तहसील की रैकिंग,आपदा तथा मुख्यमंत्री दुर्घटना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के आय,निवास, जाति प्रमाण पत्रों की जानकारियां लोगों को दिया। प्रभारी जिला लालगंज मुराहू राजभर ने आपदा तथा आयुष अस्पताल का निरीक्षण की जानकारी भी लिया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story