×

Azamgarh News: हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई ईद, एक दूसरे को लोगों ने दी बधाई

Azamgarh News: शहर के जामा मस्जिद के इमाम हाजी इंतेखाब ने चांद की पुष्टि की। रविवार देर शाम लोग घरों के छतों, मैदान में जाकर ईद का चांद देखने के लिए इंतजार करने लगे।

Shravan Kumar
Published on: 31 March 2025 10:05 AM IST
Azamgarh News: हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई ईद, एक दूसरे को लोगों ने दी बधाई
X

हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई ईद, एक दूसरे को लोगों ने दी बधाई    (photo: social media )

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में रमजान का महीना समाप्त होने पर देर शाम चांद का दीदार होने पर लोग खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मोबाइल से ईद की बधाई देने का सिलसिला देर रात चलता रहा। सोमवार को पूरे जनपद में ईद उल फितर का पर्व मनाया जा रहा है। शहर के जामा मस्जिद के इमाम हाजी इंतेखाब ने चांद की पुष्टि की। रविवार देर शाम लोग घरों के छतों, मैदान में जाकर ईद का चांद देखने के लिए इंतजार करने लगे। मौसम साफ होने के कारण ईद का चांद जैसे ही दिखा लोग खुशियों से उछल पड़े।

पटाखा फोड़कर खुशी का इजहार किया। इसके पूर्व देर तक महिलाएं, बच्चे, खरीदारी करते नजर आए। बाजारों में काफी चहल-पहल थी।दुकान में भारी भीड़ होने के कारण रास्ते भी जाम हो गए थे। ईद उल फितर की नमाज अदा करने के लिए ईदगाहों पर मस्जिदों को समय निर्धारित कर दी गई है। आज सभी मुस्लिम बंधुओ ने अपने ईदगाह पर निर्धारित समय पर नमाज अदा किया। एक दूसरे को ईद की बधाई दिया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई। जनपद के सभी ईदगाहों पर फोर्स की व्यवस्था थी।

मुस्लिम बंधु अपने घरों में हर्ष और उल्लास के साथ-साथ ईद मना रहे हैं। वही विभिन्न दलों के राजनीतिक दल के नेता उनके घरों में जाकर ईद की बधाई दे रहे हैं।

मुस्लिम बंधुओ को ईद की बधाई

समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज मुस्लिम बंधुओ को ईद की बधाई देते हुए उनको हर तरह से सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है। बसपा के पूर्व सांसद डॉक्टर बलिराम भी मुस्लिम बंधुओ के घर जाकर एक दूसरे को ईद की बधाई दिया और उन्होंने कहा कि ईद भाईचारा एकता का मिसाल त्यौहार है।

बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा को बढ़ावा देता है। सभी लोगों को एक दूसरे के त्यौहार को सम्मान करना चाहिए।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story