Azamgarh News: सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक लालजी का आयोजित हुआ विदाई समारोह

Azamgarh News: मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक लालजी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का स्नेह, प्रेम मेरे कार्यकाल में जो मिला है उसको भुलाया नहीं जा सकता है।

Shravan Kumar
Published on: 5 July 2024 3:05 PM GMT
Azamgarh News
X

Azamgarh News (Pic: Newstrack)

Azamgarh News: तहसील सभागार लालगंज में सेवानिवृत्ति राजस्व निरीक्षक लालजी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी व संचालन राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक लालजी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का स्नेह, प्रेम मेरे कार्यकाल में जो मिला है उसको भुलाया नहीं जा सकता है। उप जिलाधिकारी लालगंज व तहसीलदार का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है। हमारे राजस्व परिवार की टीम बराबर सहयोग करती थी। इसके लिए हम धन्यवाद देते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्रनारायण त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक लालजी का बहुत शानदार कार्यकाल रहा है। उनको जब भी विभाग की कार्य की आवश्यकता होती थी। वह हमेशा तत्पर रहते थे। तहसील की छोटी से लेकर बड़ी समस्या का कार्य निस्तारण करने में उनकी बड़ी भूमिका रहती थी। क्षेत्र व ऑफिस के कार्य में हमेशा सहयोग करते थे। ऑनलाइन फील्डिंग मे भी वह पीछे नहीं हटते थे। अंत में लेखपाल जितेंद्र सिंह ने कृष्णकुमार ने अपने गीतों से माहौल को गमगीन बना दिया। तहसीलदार लालगंज शैलेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त एक सतत प्रक्रिया है, जो सभी कर्मचारियों अधिकारियों को एक दिन जरूर सेवानिवृत्त होना है। परंतु अपनी कार्यकाल में लोगों का ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करना चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष राय ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद राजस्व निरीक्षक को परिवार मे जाने का मौका मिलेगा। परिवार की स्थिति को और मजबूत होगी। तहसील बार लालगंज के अध्यक्ष सूर्यमणि यादव ने सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक को स्वस्थ, दीर्घायु होने की कामना किया। उन्होंने सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक को यथार्थ गीता से सम्मानित किया। इस अवसर पर कानूनगो विपिन सिंह, विजेंद्र सिंह,सहायक रजिस्टार कानूनगो छविनाथ, राजेंद्र प्रसाद, हलीम, चंद्रशेखर, लेखपाल अशोक यादव, सुनील उपाध्याय, दिवाकर तिवारी,सुषमा, आशा, रामप्रताप, भोला, धर्मेंद्र, अधिवक्ता संतोष राय, सूर्यमणि यादव, सुधीर श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story