TRENDING TAGS :
Azamgarh News: मदरसा शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Azamgarh News: जहानागंज थाना क्षेत्र में अवैध ढंग से चल रहे मदरसे में एक मौलवी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने मां को दिया। पीड़िता ने पुलिस से लिखित शिकायत की है।
Madrasa teacher accused of rape in Jahanganj police station (Photo: Social Media)
Azamgarh News : जहानागंज थाना क्षेत्र में अवैध ढंग से चल रहे मदरसे में एक मौलवी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने मां को दिया। पीड़िता ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय सुलह-समझौते के लिए दबाव बना रही है।
मदरसा टीचर ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़
पीड़िता के अनुसार, उसकी 13 वर्ष की पुत्री कक्षा 7 में पढ़ती है। आरोपी हाफिज साकिब अंसारी जो मदरसे में बच्चों को शिक्षा देने के लिए आता था। 6 फरवरी को जब उसकी पुत्री मदरसे में पढ़ने गई थी तो हाफिज साकिब ने उसके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब लड़की ने विरोध किया तो शिक्षक ने जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मदरसा में हुई घटना से नाबालिग ने घर आकर अपनी माँ से आपबीती बताई तो मां तहरीर लेकर थाने गयी, जहां पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया। मजदूर गरीब परिवार की महिला थाने पर दौड़ती रही लेकिन तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पुलिस पंचायत करती रही सुलह समझौता करवाने का भी प्रयास किया। लेकिन महिला के जिद पर अड़े रहने की वजह से तीन दिन बाद जहानागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी कार्रवाई
इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना जहानागंज पर एक महिला ने आकर तहरीर दी कि उसकी बेटी मदरसा में पढ़ने गई थी। मदरसा के शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की है। इस सूचना पर थाना जहानागंज में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुकदमे में नामजद मदरसा शिक्षक के गिरफ्तारी और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।