ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Azamgarh: सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मोहल्ला निवासी शंभू दयाल सोनकर की बेटी रेनू सोनकर की शादी राहुल सोनकर पुत्र शिव प्रसाद सोनकर निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज के साथ 2022 में हुई थी।

Shravan Kumar
Published on: 3 Jun 2024 9:30 AM GMT
azamgarh news
X

आजमगढ़ में ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (न्यूजट्रैक)

Azamgarh News: जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव में विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों युवती की हत्या किये जाने का ससुराल पर आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मोहल्ला निवासी शंभू दयाल सोनकर की बेटी रेनू सोनकर उम्र 24 वर्ष की शादी राहुल सोनकर पुत्र शिव प्रसाद सोनकर निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज के साथ 2022 में हुई थी। ससुराल वालों के अनुसार आज 3 जून की सुबह रेनू का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों द्वारा इसकी सूचना बिलरियागंज थाने के साथ मायके पक्ष को भी जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह तथा एसआई अनुज पांडे और एसआई उमाशंकर तिवारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा शव को नीचे उतार कर पहले से रखा गया था। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष द्वारा अपनी बेटी की हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है। थानाध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story