×

Azamgarh News : गंगा जमुनी तहजीब के मिसाल थे मास्टर अलीम,उनके निधन से क्षेत्र में डूबी शोक की लहर

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के लालगंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख मास्टर अलीम के अचानक निधन से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

Shravan Kumar
Published on: 30 March 2025 11:47 AM IST
Azamgarh News
X

Master Alim was example of Ganga Jamuni Tehzeeb (Social Media)

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के लालगंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख मास्टर अलीम के अचानक निधन से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। वे जनता के बीच रहने वाले जमीनी नेता थे। वह लोगों के दुख सुख में हमेशा भाग लेते थे।

इसके अलावा गांव में छोटी-मोटी पंचायत को हल करके लोगों को समझाते थे। हालांकि उनके सभी पुत्र अच्छे-अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं। बड़े पुत्र खुर्शीद जो पीडब्ल्यूडी में एक्ससीयन पद से रिटायर हुए हैं, उनके पुत्र खालिद जो लॉ कॉलेज में प्रिंसिपल है। एक पुत्र प्रोफेसर पद पर हैं।

पूर्व प्रमुख मास्टर अलीम के निधन से शोक

पूर्व प्रमुख मास्टर अलीम के निधन से हर कोई शोक में डूबा हुआ है। उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वाले लोगों का ताँता लगा हुआ है। उनके जनाजे में जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई की आंखें नम थी। लोगों का कहना है कि हमने एक सामाजिक महान व्यक्ति को खो दिया है।

मास्टर अलीम बसपा के सक्रिय व वरिष्ठ नेता थे

प्रसाद सरोज ने कहा कि मास्टर अलीम एक सामाजिक व्यक्ति थे, जो लोगों की मदद करते थे। उनके निधन से पूरा समाज दुखी है।

बसपा के पूर्व सांसद डॉक्टर बलिराम ने कहा कि मास्टर अलीम बसपा के सक्रिय व वरिष्ठ नेता थे। वह दीन दुखियो, हिंदू, मुस्लिम सभी की मदद करते थे। क्षेत्र में गंगा जमुनी तहजीब की एक मिसाल थे।

बहुजन समाज पार्टी की सक्रिय राजनीति करते थे

भाजपा के पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद उर्फ पप्पू आजाद ने बताया कि मास्टर अलीम हमारे पिता सांसद स्वर्गीय गांधी आजाद के साथ रहकर बहुजन समाज पार्टी की सक्रिय राजनीति करते थे। उनके निधन से हम सभी लोग दुखी हैं।

समाजवादी पार्टी के लालगंज से विधायक बेचई सरोज ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मास्टर अलीम हम लोगों के मार्गदर्शक थे।

भूतपूर्व अध्यापक नरायन भारती ने कहा कि मास्टर अलीम हम लोगों के बीच साथ-साथ रहते थे।उनके मधुर व्यवहार से लोग प्रभावित होते थे। उनके निधन से समाज की अपूरणी क्षति हुई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story