Azamgarh News: धूमधाम से मनाया गया गणेश महोत्सव, म्यूजिक कलाकारों ने भक्ति गीतों से किया लोगों को मंत्रमुग्ध

Azamgarh News: विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्पणा सिंह ने बताया कि विद्यालय में गणेश महोत्सव पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र में इसकी शुरूआत किया था।

Shravan Kumar
Published on: 8 Sep 2024 9:24 AM GMT
Music artists in Ganesh Mahotsav And children mesmerized people with devotional songs
X

गणेश महोत्सव में म्यूजिक कलाकारों और बच्चों ने भक्ति गीतों से किया लोगों को मंत्रमुग्ध: Photo- Newstrack

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत रियो वर्ल्ड एकेडमी खनियरा में गणेश चतुर्थी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में बच्चों, अभिभावक, महिलाएं ,पुरुष काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। म्यूजिक कलाकार व विद्यालय के बच्चों ने भक्ति गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने इनके गीतों को काफ़ी सराहा।

विद्यालय द्वारा शाम को गणेश आरती का भव्य आयोजन किया गया। लोगों ने आरती में भाग लिया। रियो वर्ल्ड एकेडमी के डायरेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि पिछले 4 वर्ष से विद्यालय में हर साल गणेश चतुर्थी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें काफी संख्या में लोग भाग लेते हैं।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की थी शुरुआत

विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्पणा सिंह ने बताया कि विद्यालय में गणेश महोत्सव पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र में इसकी शुरूआत किया था। जो आज पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म की संस्कृति व शिक्षा के समन्वय स्थापित करने का इसका उद्देश्य है। पिछले 4 साल से गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जाता है।

बच्चों को सनातन परम्परा से जोड़ने का है उद्देश्य

बच्चे परंपरा से दूर हो रहे हैं उनको जानकारी हो कि बाल गंगाधर तिलक ने इसकी शुरुआत करना का क्या उद्देश्य था। इस अवसर पर रियो वर्ल्ड एकेडमी खनियरा, लालगंज के चेयरमैन पंचदेव सिंह, डायरेक्टर संतोष सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर अर्पणा सिंह, पल्हना ब्लॉक प्रमुख सिंह अनुराग सिंह, पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉक्टर के आर सिंह, नायब तहसीलदार लालगंज वीरेंद्र कुमार, विद्यालय के अध्यापक विशाल साहू, नवीन वर्मा आदि के अलावा विद्यालय के छात्र- छात्रा,अध्यापक व अभिभावक काफी संख्या में उपस्थित थे।


मालूम हो कि गणेश चतुर्थी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्री गणेश जी की वंदना करके उनकी आरती उतारी गई। इस दौरान भगवान गणेश के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। परिवार की मंगल कामना, सुख, समृद्ध और कल्याण की कामना के साथ महिलाओं ने विधि विधान के साथ श्रद्धा पूर्वक विश्वास के साथ श्री गणपति की आराधना और पूजन किया।

भगवान शिव ने गणेश जी को दिया था प्रथम पूजा का अधिकार

महिलाओं ने श्री गणेश के साथ भगवान शिव और आदि शक्ति मां पार्वती की भी पूजा की। माना जाता है कि गणेश चतुर्थी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि में ही उनका प्राकट्य हुआ था। उन्होंने पृथ्वी की बजाय शंकर, पार्वती की सात बार परिक्रमा की थी। शिव ने प्रसन्न होकर देवों में प्रमुख मानते हुए उनकी प्रथम पूजा का अधिकार दिया था। जो गणेश व्रत या पूजा करता है उसे मनवांछित फल और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story