×

Azamgarh News: भारतीय कुश्ती के फ्री स्टाइल टीम के कोच बने प्रवीण यादव

Azamgarh News: प्रवीण कुमार यादव आजमगढ़ जनपद के मोहल्ला मूसेपुर निकट रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के निवासी हैं। इन्होंने प्रारंभिक कुश्ती के गुर अखाड़ा बौरहवा बाबा से प्राप्त किया था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 18 July 2024 5:19 PM IST
Azamgarh News
X

भारतीय कुश्ती के फ्री स्टाइल टीम के कोच बने प्रवीण यादव (न्यूजट्रैक)

Azamgarh News: 20 से 24 जुलाई तक जूनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता श्रीराचा थाईलैंड में आयोजित हो रही हैं। जिसके लिए भारतीय कुश्ती के फ्रीस्टाइल टीम कोच प्रवीण कुमार यादव को भारतीय कुश्ती संघ द्वारा नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रवीण कुमार यादव आजमगढ़ जनपद के मोहल्ला मूसेपुर निकट रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के निवासी हैं। इन्होंने प्रारंभिक कुश्ती के गुर अखाड़ा बौरहवा बाबा से प्राप्त किया था इससे पूर्व भी 2021में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप हंगरी एवम 2022 में विश्व कुश्ती चौंपियनशिप बुलगारिया में भारतीय कुश्ती टीम के प्रशिक्षक रह चुके हैं।

प्रवीण कुमार को कुश्ती कोच बनाए जाने पर आजमगढ़ के कुश्ती खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। इनके इस उपलब्धि पर उतर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश कुमार उपाध्याय, आजमगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, उतर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव,आनंद देव उपाध्याय,शंभू नाथ यादव (पूर्व प्रमुख) जय प्रकाश यादव (उप क्रीड़ा अधिकारी), लालचंद यादव,ज्ञान शंकर पहलवान, कोमल पहलवान, राम अवध यादव, राधा मोहन गोयल, भईया लाल,बुझारत यादव, जोगेंद्र यादव, युगांत उपाध्याय,रामवृक्ष यादव, गोविन्द यादव एवं नवीन कुमार यादव आदि ने बधाई दी और देश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने की उम्मीद जताई।

गांव में नहीं दिखाई दे रही है कुश्ती का खेल

कहा जाता है कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, इसी कड़ी में कुश्ती एक खेल है। जो पहले गांव में कुश्ती खेला जाता था लेकिन अब गांव में कुश्ती का खेल नहीं दिखाई देती है। गॉव गिरधरपुर के सुरेंद्र कुमार, सदन यादव, संजय कुमार आदि लोगों ने बताया कि नाग पंचमी के दिन छोटे बच्चों में कुश्ती का खेल प्रतियोगिता कराया जाता है।जानकारी के अनुसार उसके बाद से कहीं भी कुश्ती नहीं खेली जा रही है। कुश्ती प्रतियोगिता गांव में दिन-पर दिन विलुप्त होती जा रही है। कभी कभार सरकार द्वारा अभियान चलाकर युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता करायी जाती है।जिसमें कुश्ती का भी आयोजन किया जाता है।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Next Story