×

Azamgarh news :आजमगढ़ जनपद मे खेल महोत्सव का शानदार आगाज, छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम

Azamgarh news :16 जनवरी जनपद आजमगढ़ में पहली बार खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल के पहले चरण के अभियान का आगाज आज जनपद के विभिन्न विद्यालयों द्वारा रैली निकालकर किया गया।

Shravan Kumar
Published on: 16 Jan 2024 1:11 PM GMT
azamgarh news
X

आजमगढ़ जनपद मे खेल महोत्सव का शानदार आगाज, 

Azamgarh news: आजमगढ़ में पहली बार खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल के पहले चरण के अभियान का आगाज मंगलवार को (१६ जनवरी) जिले के विभिन्न विद्यालयों द्वारा रैली निकालकर किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रचार प्रसार किए। स्कूलों से रैली निकालकर हरिऔध कला केंद्र पहुंचे जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये। इस खेल महोत्सव में आठ से अधिक विभिन्न प्रकार के खेल शमिल होंगे। जिसमें कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, जिमनास्टिक, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खोखो, एथलेटिक्स और क्रिकेट शामिल हैं।

इन स्कूलों ने लिया हिस्सा

यह मुख्य कार्यक्रम हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों जैसे प्रतिभा निकेतन स्कूल सर्वोदय पब्लिक स्कूल, महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, एस.के.पी. इंटर कॉलेज, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज आजमगढ समेत लगभग 1000 छात्र/ छात्राओं ने शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जोश उत्साह और उमंग के साथ रैली में भाग लिया। जहां पर तपस्या क्रिएटिव ग्रुप तथा आजमगढ़ योग एवं सपोर्ट एसोसिएशन द्वारा बड़े ही मनमोहक नृत्य एवं खेलों में जोश पैदा करने वाले अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ खेल महोत्सव के नोडल अधिकारी आजाद भगत सिंह, अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया, धन्यवाद ज्ञापन मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह के दवरा किया गया। आज के अवसर पर जिन लोगों ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया, उसमे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ए.के. पांडेय , जी.सी. गुप्त एसडीएम सदर, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर एवं सचिव जिला ओलंपिक संघ अजेंद्र राय, रमाकांत वर्मा प्रबंधक आलोक जायसवाल, विनोद सिंह अभिषेक राय तोशी अजय मौर्या सत्येंद्र उपाध्याय के साथ-साथ बड़ी तादाद में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

एडीएम ने किया सम्बोधित

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद हमें अपने जीवन के साथ जोड़ना जरूरी है, हर व्यक्ति को खेल के माध्यम से तनाव मुक्त किया जा सकता है। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य आजमगढ़ जनपद में खेलकूद को प्रोत्साहित करने के लिए खेल जागरण ,तथा तनाव मुक्त होकर कैसे रहा जा सकता इस बात का प्रचार करने के लिए किया गया है । इस प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के सभी परीक्षा बोर्ड के छात्र -छात्रा प्रतिभाग करेंगे ।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story