×

Azamgarh News: गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलसे, सामान जलकर खाक

Azamgarh News: महराजगंज थाना क्षेत्र के भैरोदासपुर गांव में आज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। आग की चपेट में आने से संत की रिहायशी मडई जलकर खाक हो गई।

Shravan Kumar
Published on: 26 Feb 2024 12:00 PM GMT
Azamgarh News
X

Azamgarh News (Pic:Newstrack) 

Azamgarh News: आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के भैरोदासपुर गांव में आज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। आग की चपेट में आने से संत की रिहायशी मडई जलकर खाक हो गई। इस घटना में तीन लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भैरोदासपुर गांव निवासी रामगढ़ यादव एक संत प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनके पास सिर्फ पांच लड़कियां हैं, एक लड़की गंगा ही पिता के पास रहती है। रामगढ़ स्वयं ही अपना खाना बनाते खाते हैं।

दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

आज सुबह भी वह अपने लिए खाना बना रहे थे कि तभी अचानक से गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली और देखते ही देखते रिहायशी मंडई को भी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े और मंडई में बंधे जानवरों को खोलकर बाहर किया। जलते हुए सिलेंडर को बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी उसमें विस्फोट हो गया जिससे रामगढ़ जहां मामूली रूप से झुलस गये। वहीं उनके भतीजे बलराम यादव उम्र 55 वर्ष तथा बलिहारी यादव उम्र 50 वर्ष पुत्रगण स्वर्गीय जासे यादव गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड

झुलसे हुए लोगों में रामगढ़ व बलराम का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है तथा बलिहारी यादव को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में पीड़ित परिवार की तीस हजार नकद सहित पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। करीब एक लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story