×

बब्बर खालसा का आतंकी बलवंत सिंह लखनऊ से गिरफ्तार

aman
By aman
Published on: 16 Aug 2017 4:47 PM GMT
बब्बर खालसा का आतंकी बलवंत सिंह लखनऊ से गिरफ्तार
X
बब्बर खालसा का आतंकी बलवंत सिंह लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ: यूपी एटीएस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा ग्रुप के आतंकी बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के बाद एटीएस की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर बलवंत को ऐशबाग से गिरफ़्तार किया।

मुकुंदपुर नवाशहर का रहने वाले बलवंत का साथी लखनऊ से ही फरार है, जिसकी तलाश में पंजाब पुलिस के साथ यूपी एटीएस की टीम तलाश में जुटी हुई है। बलवंत का भाई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

ऐशबाग से गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने पंजाब पुलिस के इनपुट के बाद आतंकी संगठन बब्बर खालसा के आतंकी बलवंत सिंह को ऐशबाग से गिरफ्तार किया है। जबकी बलवंत का साथी भागने में सफल रहा। एटीएस से जुड़े अफसरों के मुताबिक़, पंजाब पुलिस बब्बर खालसा ग्रुप के आतंकी की तलाश में थी। तभी बलवंत पुलिस की निगाह में आया। बताया जा रहा है कि बलवंत सिंह ने अपने साथी को असलहे उपलब्ध कराए थे। जिससे पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था। अब पंजाब पुलिस बलवंत को ट्रांजिट रिमाण्ड पर पंजाब ले जायेगी।

भाई साबरमती जेल में बंद है

एटीएस से पूछताछ में बलवंत ने बताया है, कि उसका भाई सुखदेव सिंह 2010 में गुजरात की साबरमती जेल में असलहा तस्करी के आरोप में बंद है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story