TRENDING TAGS :
Badaun News: सपा कार्यकर्ताओं ने सीएमएस कार्यालय का किया घेराव
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला प्रशासन सत्ता के दवाब के चलते जिला पंचायत सदस्यों के हेल्पर सर्टिफिकेट फर्जी तरीके से बना रहा है।
Badaun News: उत्तर प्रदेश में कल यानि 3 जुलाई को बदायूँ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा वा सपा के बीच ही है। इस दौरन जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय को घेर कर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला प्रशासन सत्ता के दवाब के चलते जिला पंचायत सदस्यों के हेल्पर सर्टिफिकेट फर्जी तरीके से बना रहा है।
सपा कार्यकर्ता pic(social media)
बता दें कि बदायूं जिले में 3 जुलाई को चुनाव होना है। आज नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कोराना को ताख पर रखकर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। किसी भी कार्यकर्ता के मुंह पर मास्क नहीं था। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सत्ता के दवाब के चलते जिला पंचायत सदस्यों के हेल्पर सर्टिफिकेट फर्जी तरीके से बना रहा है। वहीं फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर गुुरुवार को भी सपा जिला अध्यक्ष प्रेम पाल सिंह यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई थी। बता दें कि कल बदायूं में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होना है जिसमे मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा के बीच ही है।