×

Ram Rahim: जानिए क्या कर रहे हैं पैरोल पर बाहर आए डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम, किन गुनाह में मिली है उम्रकैद...

Baghpat News: डेरा सच्चा सौदा सुप्रीमो गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर हैं। उन्हें साध्वी के साथ रेप के दोष में 20 साल की सजा और एक पत्रकार की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा मिली हुई है।

Paras Jain
Report Paras Jain
Published on: 19 Feb 2023 7:18 AM GMT
Baghpat News
X

File Photo of Baba Gurmeet Ram Rahim (Pic: Social Media)

Baghpat News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिनों की पैरोल मिलने के बाद बागपत स्थित बरनावा आश्रम में वक़्त गुजार रहे हैं। कभी विवादों के चलते देशभर की सुर्ख़ियों में रहे बाबा राम रहीम आजकल अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रहा है। कभी वो आश्रम में आए लोगों को कम बच्चे पैदा करने की सीख देते हैं, कभी अकेले तन्हाई में पक्षियों को दाना डालते नज़र आते हैं। बता दें कि मार्च के शुरुआती सप्ताह में बाबा की पैरोल खत्म हो जाएगी, जिसके बाद उन्हें फिर हरियाणा की जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

पांच वर्ष पूर्व सुनाई गई थी सजा

बाबा राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वो हरियाणा की सुनारिया जेल में सजा काट रहा थे। बीते पांच वर्ष से सलाखों के पीछे रहने के बाद बाबा को 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल मिली, जिसके बाद वो बागपत स्थित बरनावा आश्रम में आकर रुके हुए हैं। बाबा यहां अलग-अलग कामों में मशगूल दिखाई दे रहे हैं। तरह-तरह के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। खासकर, बाबा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर काफी चिंतित हैं, उन्होंने अनुनायियों को नारा दिया है- ‘एक ही सही, दो के बाद नहीं’! इतना ही नहीं, बाबा राम रहीम ने 'BIRTH' की भी नई डेफिनेशन दीहै। इसपर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘BE PROUD IN TAKING THE RESPONSIBILITY TO CONTROL HIGH POPULATION RATE।’ बाबा लोगों को बता रहे हैं कि जनसंख्या विस्फोट से बेरोजगारी बढ़ रही है, दुनिया में झगड़े, आतंकवाद, मार-कुटाई चल रही है, इसीलिए जरूरी है कि खुद अपने आप में कंट्रोल रखना।


सफेद कबूतरों को दाना डालते नज़र आए बाबा...

बाबा राम रहीम का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें बाबा पक्षियों से प्रेम करते नज़र आए हैं। डेरा आश्रम से जारी किए गए वीडियो में वो सफेद कबूतरों को दाना डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी बाबा राम रहीम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो घोड़े की लगाम हाथों में पकड़कर साथ दौड़ते हुए नज़र आये थे। हालांकि ये वीडियो लगभग दो महीने पुराना बताया जा रहा है, तब भी बाबा पैरोल पर यहां अपने आश्रम में आये हुए थे। अब बाबा बरनावा डेरा आश्रम से लगातार नए-नए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। जब वो यहां आते हैं, कभी यहां से नए सॉन्ग लांच करते हैं, तो कभी वो हनिप्रीत (Hanipreet) के साथ केक काटते हुए नजर आते हैं।


रेप और हत्या जैसे मामलों में मिली है सजा

वर्ष 2002 में एक चिट्ठी के जरिए एक साध्वी ने राम रहीम पर रेप का आरोप लगाया था। तब हाईकोर्ट ने मामले को लेकर सीबीआई जांच के आदेश दिए थे, जो सही पाए गए थे। इसके अलावा एक पत्रकार ने साध्वी बलात्कार मामले को प्रकाशित किया था, जिसके बाद नवंबर 2002 में उसकी गोली मारकर हत्या करा दी गई, इस मामले में भी चले ट्रायल के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह और उनके पूर्व प्रबंधक कृष्ण लाल को हत्या में दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद उन्हें सजा सुनाई गई थी।



Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story