×

Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर, डेरा सच्चा प्रमुख को मिला 21 दिनों का 'फरलो'

Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम के जेल से बाहर आने और 21 दिन फरलो की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरे तरह से अलर्ट है। खुफिया विभाग और एलाईयू के साथ साथ स्थानीय पुलिस की भी बाबा के डेरे पर पैनी नज़र रहेगी।

Gaurav Kumar
Published on: 20 Nov 2023 3:51 PM GMT (Updated on: 20 Nov 2023 3:58 PM GMT)
Gurmeet Ram Rahim News
X

Gurmeet Ram Rahim (Social Media)

Gurmeet Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ रहे हैं। उन्हें 21 दिन के लिए फरलो दी गई है। इससे पहले भी राम रहीम को कई बार इस प्रकार की राहत मिल चुकी है। वह जेल से बाहर आ चुके हैं। डेरा प्रमुख राम रहीम इंसा का फरलो सोमवार (20 नवंबर) को एक बार फिर मंजूर हो गया है। यूपी के बागपत जिले के बरनावा स्थित डेरा आश्रम में ही ठहरेंगे।

गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) के जेल से बाहर आने की खबर मिलते ही उनके अनुयायियों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। बता दें कि, अभी 20 अगस्त को ही डेरा प्रमुख को 30 दिनों की पैरोल खत्म करके सुनारिया जेल ले जाया गया था ।

आश्रम में नहीं जुटा सकते भीड़

आपको बता दें, साध्वी से रेप और पत्रकार की हत्या की सजा का आरोपी बाबा गुरमीत राम रहीम का बरनावा में काफी बड़ा डेरा है। यह हरियाणा के सिरसा के बाद दूसरा सबसे बड़ा बड़ा आश्रम माना जाता है। जेल जाने के बाद से फरलो या पैरोल मिलने पर राम रहीम यहीं आकर ठहरते हैं। यहीं से सात संगत को जोड़ते हैं। अपने अनुयायियों को सन्देश देते हैं। हालांकि, बाबा को डेरा आश्रम में भीड़ जुटाने की बागपत जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं है।

हनीप्रीत इंसा भी रहेगी साथ

तीन महीने बाद अब राम रहीम को एक बार फिर से रोहतक प्रशासन द्वारा जेल से बाहर आने की अनुमति मिल गयी है। 21 दिनों के लिए फरलो स्वीकार की गई है। इस बीच 'बलात्कारी बाबा' अपने बरनावा डेरा आश्रम में ही रुकेंगे। उनके साथ उनके परिवार के लोग और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा भी साथ रहेगी ।

आश्रम पर पैनी नजर, प्रशासन अलर्ट

राम रहीम के जेल से बाहर आने की सूचना मिलने के बाद से जिला प्रशासन सतर्क है। अलर्ट मोड पर है। खुफिया विभाग और एलआईयू के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की भी डेरा प्रमुख पर पैनी नज़र रहेगी। डेरे में आने-जाने वाले लोगों या नेताओ पर नजर रहेगी। बाबा के आश्रम के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। बाबा को इस बार आठवी बार फरलो स्वीकार हुई है। इससे पहले सात बार पहले भी बाबा पैरोल और फरलो मंजूरी के बाद जेल से बाहर आ चुके हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story