×

Baghpat News: यमुना का बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर दिए एहतियात बरतने के निर्देश

Baghpat News: जिलाधिकारी जेपी सिंह ने काठा ओर अलीपुर तटबंध का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित गांव में चाकचौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Paras Jain
Published on: 7 Jun 2023 2:48 PM GMT

Baghpat News: बे-मौसम हो रही बरसात के कारण, यमुना का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ से निपटने के लिए बागपत का जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी बागपत जेपी सिंह ने यमुना घाट का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी जेपी सिंह ने काठा ओर अलीपुर तटबंध का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित गांव में चाकचौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, बरसात के समय यमुना का जलस्तर बढ़ जाता है, जिस कारण यमुना के निकट बसने वाले गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। इसी खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को यहां एहतियात बरतने और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के लिए कहा। साथ ही बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के आवश्यक बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।

बागपत में युवक की पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल, पांच लोगों पर लगा आरोप

उत्तरप्रदेश के बागपत में दबंगो की दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव का है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर पांच दबंग युवकों ने एक युवक की बेहरहमी से हाइवे पर पिटाई कर दी। वो तब तक पिटाई करते रहे जब तक युवक बेहोश नहीं हो गया। लाइव पिटाई सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव निवासी खलील के पुत्र आमिर की गांव के ही नीरज के साथ तीन माह से पुरानी रंजिश चली आ रही है। देर रात नीरज ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर हाइवे पर आमिर को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी और तब तक पिटाई करते रहे जब तक युवक बेहोश होकर सड़क पर नहीं गिर गया। लाइव मारपीट का वीडियो सड़क किनारे एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इतना ही नहीं, युवक के साथ मारपीट करने वाले दबंग ही पीड़ित बनकर एसपी कार्यालय पहुंच गए। उल्टा मारपीट का शिकार हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दे दिया।

Paras Jain

Paras Jain

Next Story