×

आबादी के बीच पहुंचे तेंदुए ने जमकर मचाया उत्पात, रेंजर समेत पांच घायल

बाबागंज कस्बे में  शुक्रवार को एक तेंदुए आ पहुंचा। आबदी के बीच पहुंचे तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जैेसे ही तेंदुए को अपने कब्जे में लेना चाहा वैसे ही तेंदुआ अक्रामक हो गया और तेंदुए के हमले में रेंजर समेत पांच ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मौके पर डीएफओ व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है। 

Anoop Ojha
Published on: 18 Jan 2019 12:38 PM GMT
आबादी के बीच पहुंचे तेंदुए ने जमकर मचाया उत्पात, रेंजर समेत पांच घायल
X

बहराइच: बाबागंज कस्बे में शुक्रवार को एक तेंदुए आ पहुंचा। आबदी के बीच पहुंचे तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जैेसे ही तेंदुए को अपने कब्जे में लेना चाहा वैसे ही तेंदुआ अक्रामक हो गया और तेंदुए के हमले में रेंजर समेत पांच ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मौके पर डीएफओ व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें.....बोरे में बन्द तेंदुए का शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बे के लक्ष्मणनगर गांव में एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ को देखकर ग्रामीण सकते में आ गए। गांव के कई ग्रामीण एकत्रित होकर भगाने के लिए हांका लगाना शुरू किए तो तेदुआ गांव में पहुंच गया। सूचना पर पहुंचे रेंजर आरपी चौधरी अपने टीम के साथ घेराबंदी कर पकड़ना चाहे तो तेंदुआ उन पर हमलावर हो गया।

यह भी पढ़ें.....दहशत: तेंदुए की आहट, खोज रहे हैं हिंसक जीव ग्राम पंचायतों के लोग

उन्हें घायल करते हुए गांव के अमेरिका प्रसाद व अतीउल्ला समेत पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया। रेंजर व ग्रामीण के घायल होने की सूचना पर डीएफओ जेपी सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए घेराबंदी कराई। हांका लगाने पर तेंदुए एक कच्चे मकान में घुस गया। उसे दबोचने के लिए वन विभाग की टीम के पसीने छूट रहे है।

यह भी पढ़ें.....छोटी बहन को बचाने के लिए आदमखोर तेंदुए से भिड़ गई बड़ी बहन

वनाधिकारी अहमद कमाल सिद्दकी ने बताया कि तेंदुआ एक कमरें में बंद हो गया है। पिंजरा मंगाया गया है। पिंजरे में कैद कर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story