×

Bahraich News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 148406 वादों का हुआ निस्तारण

Bahraich News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा अवगत कराया गया कि न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर हेल्पडेस्क बनाये गये।

Mahesh Chandra Gupta
Published on: 8 March 2025 10:39 PM IST
148406 cases settled in National Lok Adalat
X

राष्ट्रीय लोक अदालत में 148406 वादों का हुआ निस्तारण (Photo- Social Media)

Bahraich News: बहराइच में मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 48 हज़ार 406 वादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायालय द्वारा 8523 वाद, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच संजय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 12 वाद, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच संजीव कुमार त्यागी द्वारा 26 वादों, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत नरेन्द्र बहादुर यादव द्वारा 01 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र भारती द्वारा 05 वादों का निस्तारण किया गया।

न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर हेल्पडेस्क बनाये गये

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 590 मामले तथा राजस्व के 139249 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 04 करोड़ 93 लाख 41 हज़ार 607 रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा अवगत कराया गया कि न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर हेल्पडेस्क बनाये गये।

हेल्पडेस्क पर पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा न्यायालय में उपस्थित वादकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गयी। सचिव श्री शिरोमणि द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त पीठासीन अधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय के सभागार में महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story