×

Bahraich News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सम्पन्न हुआ 85 कन्याओं का विवाह, बाबुल का ऑगन बना गेंद घर परिसर

Bahraich News: विवाह बहराइच के गेंद घर परिसर में उनकी सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं, परम्पराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

Mahesh Chandra Gupta
Published on: 28 Feb 2025 7:59 PM IST
Bahraich News
X

85 girls got married in CM mass marriage Bahraich News in hindi (Photo: Social Media)

Bahraich News: बहराइच में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड चित्तौरा, रिसिया, पयागपुर एवं हुजूरपुर, नगर पालिका परिषद बहराइच एवं नानपारा तथा नगर पंचायत रुपईडीहा के जरूरतमंद, निराश्रित एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों की 85 विवाह योग्य कन्याओं, जिनमें 66 हिन्दू समुदाय की तथा 19 अल्पसंख्यक समुदाय की हैं, का विवाह बहराइच के गेंद घर परिसर में उनकी सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं, परम्पराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी एवं सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

सामूहिक विवाह कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया

वैवाहिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक पयागपुर प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमन्द तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। त्रिपाठी ने सामूहिक विवाह जैसी योजना संचालित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया।

सदर विधायक प्रतिनिधि जायसवाल ने सभी नव विवाहित दम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गरीब कन्याओं के विवाह के लिए दृढ़ संकल्प लिया है। जिसके लिए प्रदेश में प्रति वर्ष 1 लाख से अधिक गरीब कन्याओं के विवाह के लिए बजट का प्राविधान किया गया है। जायसवाल ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि आज महिलाओं के सम्मान व स्वावलम्बन के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है।

विधि विधान से हुआ कन्यादान

विधायक प्रतिनिधि त्रिपाठी व जायसवाल ने प्रथम वेदी पर बैठ कर विधिवत पूजा पाठ सम्पन्न करने के उपरांत हिन्दू सप्तपदी विवाह विधि से कन्याओं का कन्यादान करते हुए नव दम्पत्तियों को वैवाहिक सामग्री और मिष्ठान का वितरण कर सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय व बीडीओ पयागपुर दीपेन्द्र पाण्डेय ने अतिथियों को पुष्पगुक्ष्छ भेंट का स्वागत किया। सामूहिक विवाह समारोह में सम्बन्धित अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बडी संख्या में वर वधू पक्ष के सगे सम्बन्धी मौजूद रहे।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story