Bahraich News: पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों के लिए नामित किये गये प्रथम श्रेणी अधिकारी, प्रत्येक केन्द्र पर करेंगे निगरानी

Bahraich News जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु केन्द्र व्यवस्थापक के साथ-साथ 02-02 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक तथा परीक्षा सहायक की नियुक्ति की गई है।

Radheshyam Mishra
Published on: 11 Aug 2024 4:09 PM GMT
First class officers nominated for police recruitment examination centres, will monitor each centre
X

  जिलाधिकारी मोनिका रानी: Photo- Newstrack

Bahraich News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 23 से 25 अगस्त व 30 एवं 31 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न होगी। परीक्षा में सुचिता होने वाली की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी पूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु केन्द्र व्यवस्थापक के साथ-साथ 02-02 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक तथा परीक्षा सहायक की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक केन्द्र के लिए नियुक्त किये गये 02 सहायक केन्द्र व्यवस्थापकों में से 01 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक प्रथम श्रेणी के अधिकारी होंगे। परीक्षा केन्द्र केडीसी. के लिए 06 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक व 08 परीक्षा सहायक लगाएं गए है।

नियुक्त किए गए परीक्षा सहायक

परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार ,केन्द्र व्यवस्थापक, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा व नागेश मिश्रा को सहायक तथा कृष्णा कुमारी व चित्रा चौधरी को परीक्षा सहायक नियुक्त किया गया है। राजकीय बालिका इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्या किरन कुमारी केन्द्र व्यवस्थापक, उपायुक्त भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा व राबिया अंसारी को सहायक तथा डॉ. अजय कुमार वर्मा व क्रीति गोस्वामी को परीक्षा सहायक नियुक्त किया गया है। आजाद इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय को केन्द्र व्यवस्थापक, एआर को-आपरेटिव संजीव तिवारी व मोहम्मद आफताब खां को सहायक केन्द्र व्यवस्थापक तथा डॉ. विजय कृष्ण व खालिद इकराम खां को परीक्षा सहायक नियुक्त किया गया है।

परीक्षा केन्द्र महाराज सिंह इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य शिवेन्द्र सिंह केन्द्र व्यवस्थापक, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी व आरएस पाण्डेय जिला को सहायक तथा बच्छराज व प्रकाश गुप्ता को परीक्षा.सहायक बनाया गया है। पं. वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य जसवन्त सिंह केन्द्र व्यवस्थापक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी व राजेश कुमार सिंह को सहायक तथा ओ.पी. त्रिपाठी व सतवीन्दर सिंह को परीक्षा सहायक नियुक्त किया गया है। तारा महिला इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्या अन्जू उपाध्याय को केन्द्र व्यवस्थापक, अभिहित अधिकारी अमर सिंह वर्मा व रसिका राजौरा को सहायक तथा अनुराधा मिश्रा व नीलेश यादव परीक्ष सहायक बनाया गया है।

परीक्षा केन्द्र महिला पी.जी. कालेज के लिए प्रचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी को केन्द्र व्यवस्थापक, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव व ज्योति त्रिपाठी को सहायक तथा वर्षा गौतम व डॉ. कलीम अहमद को परीक्षा सहायक नियुक्त किया गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक आसाम चौराहा के लिए प्रधानाचार्य अरूण कुमार को केन्द्र व्यवस्थापक, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार व अनुभव अस्थाना को सहायक तथा उमेश कुमार पाण्डेय व विनोद त्रिपाठी को परीक्षा सहायक नियुक्त किया गया है। आर्य कन्या इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्या किरन कुमारी यादव को केन्द्र व्यवस्थापक, उपायुक्त मनरेगा सतीश पाण्डेय व नम्रता सिन्हा को सहायक तथा सुनीता आर्य व कमलावती परीक्षा सहायक बनाया गया है।

इसी तरह परीक्षा केन्द्र राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदपुर (आईटीआई कैम्पस), नानपारा रोड बहराइच के लिए प्रधानाचार्य अमित रंजन को केन्द्र व्यवस्थापक, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह व शरद कुमार को सहायक तथा आर.पी. सिंह व वीरेन्द्र कुमार को परीक्षा सहायक नियुक्त किया गया है। स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच के लिए प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना को केन्द्र व्यवस्थापक, सहायक निदेशक रेशम मिथलेश कुमार सिंह व सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी व डॉ. मो. उस्मान, किशुन वीर, डॉ. राजवीर सिंह व प्रो. ओम प्रकाश सोनी को सहायक तथा परशु राम पाल, प्रदीप कुमार, मनीष अग्रवाल व प्रशान्तदीप सिंह को परीक्षा सहायक बनाया गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story