TRENDING TAGS :
Bahraich News: घरेलू गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, महिला की हालत गंभीर
Bahraich News: गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण ब्लास्ट होने से किचन में खाना बना रही महिला बुरी तरह झुलस कर घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घरेलू गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, महिला की हालत गंभीर- (Photo- Social Media)
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच शहर के दरगाह थाना इलाके के छावनी में आज एक व्यक्ति के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण ब्लास्ट हो गया। जिससे रेलिंग समेत पूरे मकान का कई हिस्सा धराशाई हो गया। वहीं किचन में खाना बना रही महिला बुरी तरह झुलस कर घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।
घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट
पूरा मामला बहराइच जनपद के शहर क्षेत्र के दरगाह थाना क्षेत्र में आने वाले छावनी चौराहे के पास का है। जहां पर आज मोहल्ला छावनी निवासी महिला शालू उम्र 30 वर्ष अपने किचन में खाना बना रही थी कि तभी घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर के ऊपर की रेलिंग समेत पूरे मकान का कई हिस्सा धराशाई हो गया साथ ही साथ किचन में खाना बना रही महिला शालू ब्लास्ट से बुरी तरह झुलस गई और घायल हो गई।
घटना में घायल हुई महिला
हादसा हो जाने के बाद घायल महिला के परिजनों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने का कारण गैस सिलेंडर में पहले से लीकेज होना बताया जा रहा है।