×

Bahraich News: खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, पांच घायल

Bahraich News: खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे में पूरा परिवार बुरी तरह झुलस गया।

Mahesh Chandra Gupta
Published on: 31 Jan 2025 8:18 PM IST (Updated on: 1 Feb 2025 10:54 PM IST)
Bahraich News
X

खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, पांच घायल (Photo- Social Media)

Bahraich News: बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके में घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। इस हादसे में घर में मौजूद पांच लोग बुरी तरह झुलस गए जिसमें से चार का इलाज पयागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसे बहराइच के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां पर घायल बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा है।

लीकेज के कारण आग लगी और सिलेंडर ब्लास्ट हुआ

बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के सत्संग नगर कॉलोनी में आज एक हादसा हो गया दरअसल पयागपुर के सत्संग नगर कॉलोनी के रहने वाले सुशांत अपने घर पर मौजूद थे और उनकी पत्नी खाना बना रही थीं कि तभी जिस गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा था उस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे में पूरा परिवार बुरी तरह झुलस गया। घायल लोगों में सुशांत, सुशांत की पत्नी बसंती, उनकी माता जी गौरी, बेटा संतोष और 3 साल की मासूम बच्ची परी झुलस गए।

गैस सिलेंडर के धमाके से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में सभी पांचो घायलों को पयागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया। लेकिन सुशांत की मां गौरी की हालत ज्यादा गंभीर होने की स्थिति में डॉक्टर ने उन्हें बहराइच के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया

जिन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज लाया गया और भर्ती किया गया अब डॉक्टरों द्वारा बुजुर्ग महिला गौरी का इलाज किया जा रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story