×

Bahraich News: योगी का सपा पर हमला, बोले- सपा युवाओं को पकड़ाती थी तमंचा

Bahraich News: सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिनको भी पाकिस्तान जाना है जाए, देश पर बोझ न बने।

Radheshyam Mishra
Published on: 7 May 2024 3:18 PM GMT
Bahraich News
X

सीएम योगी (Pic: Social Media)

Bahraich News: जिले के सहादत इंटर कालेज मैदान में मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि डॉक्टर आनंद गोंड को उनके पिता वर्तमान सांसद अक्षयवरलाल गोंड से अधिक मतों से जिताएं। जिससे कि बहराइच की आवाज दिल्ली तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा पर हमला किया।

सपा ने युवाओं को दिया तमंचा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने शासनकाल में सपा ने युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़ा दिया था। जबकि भाजपा ने युवाओं को टैबलेट थमाया है। उन्होंने कहा कि पहले बम चलते थे, लेकिन अब हर-हर बम-बम के साथ बेखौफ होकर कांवरिया चल रहें हैं। सीएम ने कहा कि 2014 से पहले भारत क्या था, एक बदहाल भारत था। आज देश की जनता विकसित भारत के रूप में नए भारत को देख रही है।

देश पर न बने बोझ

सीएम ने कहा कि देश की जनता राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है। दो चरणों में मतदान का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं तीसरे चरण के मतदान का कार्य चल रहा है। पिछले दो चरणों में भाजपा को प्रदेश की सभी सीटें मिलनी की तय है, जबकि तीसरे चरण में चल रहे मतदान के कार्य में जनता के रूझान को देखते हुए दस की दस सीट भाजपा के खाते में जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान का राग अलाप रहें हैं, उनका भी वही हाल होगा जो महाराजा सुहेलदेव ने सैय्यद सालार मसूद का बहराइच में किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने वाले पाकिस्तान चले जाओ, वहां भूखों मरो लेकिन भारत पर बोझ न बनो।

पाकिस्तान की 24 करोड़ आबादी भूखों मर रही

सीएम ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री भारत के 80 करोड़ की जनता को फ्री में आनाज दे रहें हैं। जबकि पाकिस्तान की महज 24 करोड़ की आबादी भूखों मर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत बदहाल था। गरीब भूख से मर रहा था। व्यापारियों से रंगदारी की वसूली की जा रही थी। अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर थे। नौजवान पलायन कर रहे थे। कोई सुरक्षित नहीं था लेकिन आज अपराधी सरेंडर कर रहें हैं या प्रदेश से पलायन करने को मजबूर हैं। प्रदेश में आतंकवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है। हमारे प्रदेश की बेटी, व्यापारी सभी सुरक्षित महसूस कर रहें हैं।

इनकी रही उपस्थिति

मुख्यमंत्री ने जनता में जोश भरते हुए कहा कि जनता की आकांक्षा है कि अबकी बार चार सौ पार, एक बार फिर देश में मोदी सरकार। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए वापस रवाना हो गए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड, सासद अक्षयवरलाल गोंड, एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, एमएलए पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, एमएलए नानपारा रामनिवास वर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सदर विधयाक अनुपमा जायसवाल, चेयरमैन डा.उमाशंकर वैश्य, विधायक सरोज सोनकर, लोकसभा संयोजक डॉ0 जितेंद्र त्रिपाठी, गौरव वर्मा डॉक्टर उमाशंकर वैश्य , राघवेंद्र प्रताप सिंह धीरेंद्र मोहन आर्य, राहुल राय, सुवेद वर्मा, दीपक सत्या, उमाशंकर तिवारी, नन्हेलाल लोधी, जिला मंत्री हेमा निगम, डॉक्टर डिंपल जैन, सुनील श्रीवास्तव, संजय राव, वीर चन्द्र वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, नानपारा विधानसभा मीडिया संयोजक पुनीत श्रीवास्तव, अमित शर्मा, अंकित सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, शिवसागर गौतम, जितेंद्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा संयोजिका सोनी श्रीवास्तव, महामंत्री उर्मिला शुक्ला ज्योति सिंह, देवेन्द्र मिश्र सहित जनपद के सभी मंडल अध्यक्ष सेक्टर संयोजक पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष गण ग्रामवासी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस जनसभा में उपस्थित रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story