TRENDING TAGS :
Bahraich News: महाशिवरात्रि पर 890 डीजे संचालकों को मिला नोटिस, जानें पूरा मामला
Bahraich News: महाशिवरात्रि पर जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह द्वारा कुछ अहम फैसले लिए गए हैं।
महाशिवरात्रि पर 890 डीजे संचालकों को मिला नोटिस (photo: social media )
Bahraich News: बहराइच जनपद में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार में बड़े पैमाने पर डीजे बजाया जाता है, इसलिए पुलिस विभाग द्वारा डीजे संचालकों को एक नोटिस जारी किया गया है। जिसके अनुसार ही डीजे संचालक गाना बजा पाएंगे साथ ही आपत्तिजनक गाने बजाने पर डीजे संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। बहराइच के पुलिस अधीक्षक में डीजे संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए महाशिवरात्रि में डीजे पर गाने बजाने की अनुमति दी है। कुछ चुनिंदा गानों को छोड़कर बाकी गाने नहीं बजाए जाएंगे, ऐसा सख्त निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया है।
बीते कुछ माह पहले दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने के कारण उत्पन्न हुए विवाद के से बहराइच में हिंसा हो गई थी। बहराइच के महाराजगंज में हुई इस हिंसा में जान माल का नुकसान भी हुआ था। जिसको मद्देनजर रखते हुए बहराइच के पुलिस अधीक्षक में इस बार महाशिवरात्रि के पर्व पर डीजे संचालकों को 10 गानों की लिस्ट दे दी है। इन 10 गानों के अलावा डीजे संचालकों को अन्य गाने बजाने की अनुमति नहीं दी गई है। आपको बता दें आपत्तिजनक गाने बजाने पर डीजे संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह द्वारा दिए गए हैं।
डीजे पर बजाए जाने वाले गानों की लिस्ट दी गयी
महाशिवरात्रि पर जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह द्वारा कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। पुलिस विभाग ने डीजे पर बजाए जाने वाले गानों की लिस्ट डीजे संचालकों को दे दी है और सख्त हिदायत दी है कि डीजे पर किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक गाना बजना नहीं चाहिए। यदि किसी के द्वारा इस बात का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस विभाग द्वारा डीजे संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार के गाने डीजे पर ना बजाएं, केवल वही गाने बजाएं जो शासन द्वारा निर्धारित किए गए हैं।