Bahraich Danga: इन लोगों के घरों पर गरजेगा योगी सरकार का बुलडोजर, नाम आए सामने, देखें लिस्ट

Bahraich Danga: शुक्रवार शाम लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय खंड की टीम ने महाराजगंज गांव में नामजद आरोपी अब्दुल हमीद समेत लगभग 30 घरों की नापजोख की थी। जिसके बाद नोटिस चस्पा की गई है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 19 Oct 2024 9:55 AM GMT
Bahraich News
X

बहराइच में इन लोगों के घरों पर गरजेगा योगी सरकार का बुलडोजर (सोशल मीडिया)

Bahraich Danga: जनपद के महसी तहसील में बीते रविवार शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा और युवक राम गोपाल मिश्रा की हत्या के मामले में सरकार सख्त रूख अख्तियार कर रही है। हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद समेत 30 लोगों के घरों पर बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की जाएगी। बीते शुक्रवार को जिन लोगों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। उनके घरों के सामने लोक निर्माण विभाग ने नोटिस चस्पा कर दिया है।

नोटिस चस्पा करने के बाद लोगों ने शनिवार को खुद ही मकान और घरों को खाली करना भी शुरू कर दिया है। लोक निर्माण द्वारा चस्पा की गयी नोटिस में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि इसका जवाब दें। वरना पूरे घर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि जिन घरों के ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस चस्पा कर लाल निशान लगाये गये है। वह सभी हिंसा में शामिल थे। वहीं अब जिन घरों पर बुलडोजर एक्शन (Bulldozer Action) की कार्रवाई होनी है। उनके नाम भी सामने आ गये हैं।

शुक्रवार शाम लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय खंड की टीम ने महाराजगंज गांव में नामजद आरोपी अब्दुल हमीद समेत लगभग 30 घरों की नापजोख की थी। जिसके बाद नोटिस चस्पा की गई है। औपचारिकताएं पूरी कर हो जाने के बाद घरों और दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी। इसकी शुरूआत सबसे पहले अब्दुल हमीद के घर से की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को अब्दुल हमीद के घर में ही रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या की गई थी। रामगोपाल की हत्या के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थी।

इन आरोपियों के घर चस्पा की गयी है नोटिस

1. अब्दुल हमीद

2. मो. निसार अहमद

3. दिलशाद

4. रिहान

5. हबीउल्लाह

6. इरफान

7. आदिल

8. नदीम

9. अरमान

10. जावेद

11. शमी मोहम्मद

12. रियाज

13. असलम

14. बकार

15. जाहिद

16. इमरान

17. इरशाद

18. दानिश

19. मसऊद अहमद

20. शरीफ

21. हुसैन

22. राजू खां

23. शमीउल्ला

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story