×

Bal Vivah in Sonbhadra: बालिका वधू बनने से बची किशोरी, पुलिस ने रुकवाई शादी, दूल्हा-दुल्हन के पिता गिरफ्तार

Bal Vivah in Sonbhadra: पुलिस ने शुक्रवार को एक किशोरी को बालिका वधू बनने से बचा लिया। दूल्हा-दुल्हन के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Chitra Singh
Published on: 2 July 2021 12:46 PM GMT (Updated on: 2 July 2021 1:24 PM GMT)
Bal Vivah
X

बाल विवाह (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)

Bal Vivah in Sonbhadra: पुलिस की सक्रियता ने शुक्रवार को एक आठ वर्षीय मासूम की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। मामला ओबरा थाना क्षेत्र का है। उसकी बड़ी बहन को कहीं चले जाने के कारण, उसकी शादी उससे तिगुनी उम्र से भी बड़े दूल्हे से रचाई जा रही थी। ऐन वक्त पर पुलिस के पहुंच जाने के कारण शादी रुक गई। मौके से दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अरंगी टोला की एक बस्ती में एक नाबालिग की शादी कराई जा रही है। जल्दी पहुंचने पर शादी रूकवाई जा सकती है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह पुलिस टीम के साथ विवाह स्थल पर पहुंच गए। वहां देखा कि एक आठ वर्ष की लड़की की शादी 27 वर्ष के लड़के से कराई जा रही थी। तत्काल शादी रोकवाते हुए दूल्हा संजय बैगा और उसके पिता छोटेलाल बैगा को हिरासत में ले लिया गया। वहीं लड़की के पिता को किशोरी के बालिग होने के बाद ही शादी करने की हिदायत देते हुए पुलिस दोनों को लेकर थाने चली आई।

पूछताछ में पता चला कि संजय की शादी उस लड़की की बड़ी बहन से तय हुई थी। वह बालिग थी। बारात वापस होने की बदनामी के डर से उसकी आठ साल की छोटी बहन से शादी रचाई जा रही थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र प्रोत्स्यायन ने बताया कि बारात पक्ष के दबाव के चलते लड़की का पिता ऐसा कर रहा था। दूल्हा और उसके पिता दोनों को पुलिस हिरासत में सौंपवाते हुए लड़की के पिता को बालिग होने पर ही शादी की हिदायत दी गई। ग्राम निगरानी समिति को ऐसी शादियों पर नजर बनाए रखने के लिए अलर्ट किया गया है।

उधर, प्रभारी निरीक्षक ओबरा अभय सिंह ने बताया कि नाबालिग की शादी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शादी रोकवा दी गई। दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story