×

UP: बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के प्रोग्राम में जमकर चले ईंट-पत्थर, फरमाइश पूरी नहीं की तो भड़के लोग

Pawan Singh News : बलिया में कार्यक्रम में पवन सिंह ने पूर्व में एक गाना गाया। ये गाना एक जाति विशेष से जुड़ा बताया जा रहा है। जिस वजह से पवन सिंह ने ये गाने से इंकार कर दिया था।

aman
Written By aman
Published on: 7 March 2023 4:22 PM GMT (Updated on: 7 March 2023 4:26 PM GMT)
Bhojpuri actor Pawan Singh :
X

Bhojpuri actor Pawan Singh (Social Media) 

Bhojpuri actor Pawan Singh : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Bhojpuri star Pawan Singh) को कार्यक्रम करना महंगा पड़ गया। पवन सिंह के प्रोग्राम में फरमाइश पूरी नहीं करने पर गुस्साई भीड़ आक्रामक हो गई। लोगों ने ईंट-पत्थर चला दिए। लोगों का इतने से भी मन नहीं भरा तो कुर्सियां फेंकी। कार्यक्रम में मौजूद लोग एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकने लगे। इस दौरान एक पत्थर पवन सिंह को भी जा लगी। पवन सिंह को चोटिल देख आयोजक ने आनन-फानन में उन्हें वहां से अलग किया।

पूर्वांचल के जिलों में भोजपुरी गायकों-नायकों का काफी क्रेज है। होली के एक दिन पहले बलिया जिले में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का कार्यक्रम था। इस दौरान एक शख्स ने भोजपुरी गायक से अपनी पसंद का गाना गाने को कहा। जानकारी के अनुसार, पवन सिंह ने वो गाना नहीं गाया। जिसके बाद पवन सिंह पर भीड़ से किसी ने पत्थर फेंक कर मारा। इसके बाद तो कार्यक्रम में ईंट-पत्थर चलने लगे। चारों ओर भगदड़ मच गई।

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से भीड़ को खदेड़ा। हालांकि, कुछ देर बाद जब मामला शांत हुआ तो गायिका शिल्पी राज (Singer Shilpi Raj) ने कार्यक्रम दोबारा शुरू कराया। जिसके बाद देर रात तक कार्यक्रम चला और लोगों ने गायिका शिल्पी राज के गानों का खूब आनंद लिया।

क्यों चले पत्थर?

बताया जा रहा है कि भोजपुरी गायक पवन सिंह ने पहले एक गाना गाया था। ये गाना एक जाति विशेष से जुड़ा है। इसलिए पवन सिंह ने ये गाना गाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पवन सिंह के ऊपर लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिसमें से एक पत्थर गायक के चेहरे पर जा लगा।

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

हालात बिगड़ता देख बलिया पुलिस को मौके पर आना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ा। हालांकि, कुछ देर बाद जब मामला शांत हुआ तो गायिका शिल्पी राज ने कार्यक्रम दोबारा शुरू किया। जिसके बाद कार्यक्रम चला और लोगों ने सांगीतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story