×

Ballia: बीजेपी नेता के बिगड़े बोल ! राहुल गांधी के नशेड़ी वाले बयान पर किया पलटवार

Ballia News : राजेश सिंह दयाल ने कहा, राहुल गांधी भले भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं, लेकिन खुद लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। आगे चुनाव आ रहा है। तमाम दल गठबंधन कर रहे, वह यात्रा में जुटे हैं।

Karuna Sindhu Singh
Published on: 24 Feb 2024 2:53 PM GMT (Updated on: 24 Feb 2024 4:21 PM GMT)
Ballia News
X

राजेश सिंह दयाल (Social Media)

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवासी प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और सलेमपुर लोकसभा सीट से संभावित प्रत्याशी राजेश सिंह दयाल (Rajesh Singh Dayal) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नशेड़ी वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। 'यूपी के युवाओं को नशेड़ी' बताने वाले राहुल के बयान पर बीजेपी नेता ने कहा, उनका (राहुल गांधी) यह बयान बिल्कुल उल्टा और बचकाना है।

'...बिना नशे के यह संभव नहीं'

भाजपा नेता राजेश सिंह दयाल ने कहा, 'राहुल गांधी खुद चिलम मारकर घूम रहे हैं। इतनी ठंड में जहां गांव के लोगों को कंबल की जरूरत पड़ रही है, वो टीशर्ट पहनकर घूम रहे हैं। बिना नशे के यह संभव नहीं है।

राहुल इटली के चश्मे से भारत को देख रहे

भाजपा नेता ने कहा, 'वह इटली के चश्मे से भारत को देख रहे हैं। यूपी का युवा देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी भले भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं, लेकिन खुद लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। आगे चुनाव आ रहा है। तमाम दल गठबंधन कर रहे हैं। अपना प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं। वह यात्रा कर रहे हैं। इससे कोई लाभ होने वाला नहीं है।'

'जो देश के बारे में सोचेगा, उसी का भला होगा'

वहीं प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजनीति के सवाल पर राजेश दयाल ने कहा, 'जो देश के बारे में सोचेगा, राम के बारे में सोचेगा, सनातन के बारे में सोचेगा, उसी का भला होने वाला है। अब धीरे-धीरे मुस्लिम भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ रहा है। क्योंकि, विकास सभी को चाहिए।'

'ओमप्रकाश राजभर से भी पारिवारिक संबंध हैं'

भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश सिंह दयाल सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी भी हैं। राजेश सिंह दयाल से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि, सलेमपुर लोकसभा ओमप्रकाश राजभर के गठबंधन में जा सकती है, तो उन्होंने कहा, 'ओमप्रकाश राजभर से भी उनके पारिवारिक संबंध हैं।'

'बेटे की मौत के बाद आंखें खुली'

उल्लेखनीय है कि, शनिवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पुर गांव में दयाल फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया था। जिसका स्लोगन है 'बीमारी का हो मुफ्त उपचार। यहीं मीडिया से बात करते हुए राजेश सिंह ने कहा, 'यह 28वां स्वास्थ्य शिविर है। अब तक इस लोकसभा क्षेत्र लगभग डेढ़ लाख लोगों का इलाज हो चुका है। उन्होंने कहा, उनके द्वारा यह समाज सेवा 2014 में शुरू किया गया था। इससे पहले वो एक एक व्यापारी थे। बेटे की मौत के बाद उनकी आंखें खुली। उसके बाद उन्होंने समाज सेवा शुरू किया, जो अब तक जारी है। यह सामाजिक सेवा अनवरत जारी रहेगा। राजेश सिंह दयाल ने आखिर में कहा कि, उन्हें लोकसभा का टिकट मिले या न मिले चुनाव लड़े ना लड़े यह सेवा चलता रहेगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story