×

Ballia : 'चुनाव आयोग ये भी देखे राष्ट्रीय झंडे पर किसी पार्टी का चुनाव चिन्ह न हो', बोले- BJP MP रविन्द्र कुशवाहा

Ballia News: भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने NCERT द्वारा किताबों से इंडिया की जगह 'भारत' शब्द लिखने के सुझाव पर भी प्रतिक्रिया दी।

Karuna Sindhu Singh
Published on: 26 Oct 2023 12:53 PM GMT (Updated on: 26 Oct 2023 1:53 PM GMT)
Ballia News
X

BJP MP Ravindra Kushwaha (Social Media)

Ballia News: भारतीय जनता पार्टी सांसद रविन्द्र कुशवाहा (BJP MP Ravindra Kushwaha) ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को कांग्रेस के झंडे पर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय झंडे पर किसी पार्टी का चुनाव निशान नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को उसे हटा देना चाहिए।' बीजेपी सांसद ने बलिया में मीडिया से बातचीत में मदरसों को इस्लामिक देशों से फंडिंग और उससे देश की डेमोग्राफी बदलने के प्रयास पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, इसका भंडाफोड़ होना चाहिए।

बीजेपी सांसद ने ये बातें आज बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। सलेमपुर लोकसभा (Salempur Lok Sabha Sabha Seat) सीट से बीजेपी सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने NCERT द्वारा किताबों से इंडिया की जगह 'भारत' लिखने के सुझाव पर भी अपनी बात रखी।

कांग्रेस का 'राजनीतिक स्टंट'

पत्रकारों के सवाल का जबाब देते हुएबीजेपी सांसद ने कहा, 'हमारा देश प्राचीन काल से भारत नाम से ही प्रचलित रहा है। हाल के दिनों में इस पर सियासत कुछ लोगों के लिए बस 'राजनीतिक स्टंट' है। उन्होंने कहा कि यह इसलिए स्टंट है कि जिस तरीके से आजादी कि लड़ाई का प्रतिक चिन्ह हमारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा झंडा था। बाद में इसे कांग्रेस ने उस तिरंगे झंडे पर अपना पंजा लगा कर अपने कब्जे में कर लिया। उसी तरीके से अब इंडिया नाम से गठबंधन बनाया और उसका राजनीतिक रूप से प्रयोग करना शुरू किया।'

रविन्द्र कुशवाहा- इंडिया कांग्रेस को मुबारक हो

बीजेपी सांसद ने कहा, 'हमारा प्राचीनतम इतिहास रहा है। हम भारतवर्ष में रहते हैं। हम भारतवासी हैं। कल को इण्डिया हटाकर 'भारत' किया जाता है, तो बहुत अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि, इंडिया अंग्रेजों के ज़माने में आया। तब इंडिया को कांग्रेस ने अपना लिया। इसलिए वो कांग्रेस को मुबारक हो।'

'कांग्रेस ने संविधान कुचला, आरोप बीजेपी पर लगा रही'

रविन्द्र कुशावहा ने आगे कहा, 'कांग्रेस ने अपने ज़माने में जिस तरीके से संविधान को कुचलने का काम किया, वह आरोप अब वो भारतीय जनता पार्टी पर लगा रही है। राष्ट्रीय झंडे से कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हटाने के सवाल पर कहा, वो चुनाव आयोग को करना चाहिए। राष्ट्रीय झंडे पर किसी पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं रहना चाहिए। हम मांग करेंगे कि राष्ट्रीय झंडे से चुनाव चिन्ह हटा दिया जाए। हम तिरंगा फहराते हैं। सभी लोग तिरंगे को प्रणाम करते हैं। सैल्यूट करते हैं न कि हम कांग्रेस के झंडे को सलाम करते हैं।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story