×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP: बलिया में बोले CM योगी, “4 जून को दिल्ली के सिंहासन पर कोई राम भक्त ही बैठेगा”

CM Yogi in Ballia: सीएम योगी ने आज बलिया के सलेमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 400 का नारा सुन सपा-कांग्रेस को चक्कर आने लगता है।

Aniket Gupta
Published on: 25 May 2024 8:17 AM GMT (Updated on: 25 May 2024 8:45 AM GMT)
UP: बलिया में बोले CM योगी, “4 जून को दिल्ली के सिंहासन पर कोई राम भक्त ही बैठेगा”
X

CM Yogi in Ballia: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में माहौल गरम है। आज छठे चरण का मतदान देश की 58 लोकसभा सीटों पर हो रहा है। इसी बीच अंतिम व सातवें चरण के मतदान को लेकर प्रचार प्रसार करने सीएम योगी आज बलिया पहुंचे, जहां उन्होंने सलेमपुर लोकसभा सीट के मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छठे चरण का मतदान आज हो रहा है। 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो दिल्ली के सिंहासन पर कोई राम भक्त ही बैठेगा। 400 पर के नारे सुनकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों को चक्कर आने लगते हैं क्योंकि दोनों मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

4 जून को इंडी अलायंस का बिखराव तय: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने बलिया की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी अलायंस राम भक्तों पर गोली चलाने वालों का गठबंधन है। ये लोग रामद्रोहियों के पैरोकार हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन कहता है कि जीतेंगे तो लूटेंगे, हारेंगे तो टूटेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद इंडी अलायंस का बिखराव तय है। सीएम योगी ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

पहले की सरकार आतंकवाद रोकने में विफल थी: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने आगे कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है। विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। आज देश में जो भी परिवर्तन हो रहा है इसका नेतृत्व भले ही प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं, लेकिन इसमें आप सभी देशवासियों का योगदान है। आज आतंकवाद खत्म हो रहा है, नक्सलवाद दम तोड़ रहा है, देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकार में दंगे होते थे। देश में चारों बम धमाके होते थे। पहले की सरकार आतंकवाद रोकने में विफल थी। उन्होंने कहा कि आज का नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है, और अगर कोई भारत को छेड़ता है तो हमारा देश उसे छोड़ना भी नहीं है। बीजेपी की सरकार में देश में आज एक्सप्रेस वे, हाईवे बन रहे हैं, रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हो रही हैं। हर घर नल योजना से सभी को जोड़ा जा रहा है।

ये लोग देश में पर्सनल लॉ लागू करना चाहते हैं: सीएम योगी

सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग बीजेपी पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं। संविधान का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा करती है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों में बांटना चाहते हैं। यह देश में पर्सनल लॉ लागू करना चाहते हैं। तालिबानी शासन लागू करना चाहते हैं। हम इसका विरोध करते हैं।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story