×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Ballia News: "कोई माई का लाल लोकतंत्र का गला नहीं घोंट सकता" राजनाथ सिंह

Ballia News: रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं। किसी पर आक्रमण के लिए नहीं, बल्कि विश्व के कल्याण के लिए। इक्कीस हजार करोड़ का निर्यात कर के आया हूँ।

Karuna Sindhu Singh
Published on: 17 May 2024 11:31 AM GMT
Ballia News
X

जनसभा को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Pic:Newstrack)

Ballia News: सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में गांधी इंटर कालेज सिकन्दरपुर के मैदान में शुक्रवार को जनसभा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्बोधित किया। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा समाप्त पार्टी है। 2015 में ही साइकिल की चेन उतर गई थी। 2017, 2019 और 2022 में भी चेन नहीं चढ़ी। जिस साइकिल पर चेन ही नहीं हो वह आगे कैसे बढ़ेगी। जैसे विश्व की धरती से डायनासोर विलुप्त हो गए, वैसे ही कांग्रेस भी विलुप्त हो जाएगी।

...उसी दिन रामराज्य आ जाएगा

उन्होंने देवरहा बाबा को नमन करते हुए कहा कि आजाद भारत में हर नागरिक राजनैतिक रूप से समझदार हो गया है। चार चरणों में दुनिया ने मान लिया है कि भाजपा चार सौ से अधिक सीटों से जीतकर सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि देश में नेताओं ने इतने वादे किए हैं कि जनता का विश्वास कम हो गया है। इस विश्वास के संकट को यदि चुनौती के रूप में किसी दल ने स्वीकार किया है तो वह भाजपा है। धारा 370, तीन तलाक और राममंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनाने के बाद हमने जो भी कहा था, वह अक्षरशः पूरा किया। सपा कांग्रेस वाले राममंदिर की तारीख़ पूछते थे। हमने भव्य मंदिर बनाया। भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। जिस समय लोगों के अंदर जब कर्तव्य बोध और दायित्वबोध पैदा होगा, उसी दिन रामराज्य आ जाएगा।

पीओके हमारा था, है और रहेगा

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं। किसी पर आक्रमण के लिए नहीं, बल्कि विश्व के कल्याण के लिए। इक्कीस हजार करोड़ का निर्यात कर के आया हूँ। चार हजार करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइल भी निर्यात किया है भारत ने। आगे पांच सालों में भारत करिश्मा करेगा। हम आंख नहीं दिखाते। यदि किसी ने आंख दिखाई तो हम मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। चीन के मामले पर कांग्रेस गुमराह कर रही है। चीन से बराबरी की बात चल रही है। पीओके के लिए कब्जा करने की जरूरत नहीं है। पीओके हमारा था, है और रहेगा। अब तो पीओके के लोग मांग कर रहे हैं कि हम भारत के साथ रहना चाहते हैं। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है। नागरिकता का कानून लाया गया तो हायतौबा मचाई गई। सीएए कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। जिन लोगों ने इमरजेंसी लगाई वे लोग कहते हैं कि 400 सीटें आईं तो लोकतंत्र का गला भाजपा घोंटेगी।

यह हमारा कमिटमेंट है...

उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल लोकतंत्र का गला नहीं घोंट सकता। मोदी ने दस सालों में एक भी सरकार भंग नहीं की। भारत का मस्तक ऊंचा करने के लिए सहयोग चाहिए। हमने फैसला किया है कि देश मे विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए। क्या यह तानाशाही है। इंडी अलायंस के लोग आपस में लड़ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी ने ईडी और सीबीआई से डराते हैं। इंडी के नेता केजरीवाल जेल गए हैं तो भ्रष्टाचार के कारण। अन्ना हजारे को भी इन्होंने धोखा दिया है। केजरीवाल के घर में आम आदमी पार्टी की सांसद को पीटा गया। कोरोना में हमने पांच किलो राशन फ्री दिया। इसके बाद भी मोदी जिंदाबाद न बोलें तो कैसे काम चलेगा। इस बार सरकार बनेगी तो 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त किया जाएगा। कहा कि प्रत्याशी से नाराजगी हो सकती है। लेकिन कमल का फूल का बटन दबाना। क्योंकि देश को आगे ले जाना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। यह हमारा कमिटमेंट है। क्योंकि यह भारत के संविधान के नीति निदेशक सिद्धांतों में है।

हम देश बनाने के लिए करते हैं राजनीति

उन्होंने कहा कि यह संविधान निर्माताओं ने भी समान नागरिक संहिता के बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि हम राजनीति देश बनाने के लिए करते हैं। आज देश की चौड़ी सड़कों का श्रेय अटल जी को जाता है। 2014 में आये मोदी जी ने अब तक क्या नहीं किया है। अभी आगे बहुत कुछ करेंगे। दस साल में भारत के प्रति दुनिया में धारणा बदली है। पहले भारत को कमजोर समझा जाता था। आज भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। 2004 में अर्थव्यवस्था में भारत को अटल जी ने ग्यारहवें स्थान पर लाकर खड़ा किया था। मनमोहन सिंह की सरकार में देश की हालत खस्ता हो गई। कहा मैं किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करता। मोदी ने 56 इंच सीने के साथ आज भारत दुनिया के देशों में पांचवें स्थान पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया मे सबसे तेज अर्थव्यवस्था भारत की है। उसने यह भी कहा कि यदि अर्थव्यवस्था की रफ्तार इसी तरह रही तो 2027 तक यह दुनिया मे तीसरे स्थान पर होगा

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story