Ballia News: परिवहन मन्त्री दया शंकर सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ballia News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयोजकत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा को उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नारायणी टाकीज स्थित अपने कैंप कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Karuna Sindhu Singh
Published on: 13 Aug 2024 2:00 PM GMT
Ballia News
X

Ballia News (Pic: Newstrack)

Ballia News: काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयोजकत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा को उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नारायणी टाकीज स्थित अपने कैंप कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह भी खुद बाइक से रैली में शामिल हुए। रैली भाजयुमो के उपाध्यक्ष व यात्रा के संयोजक अभिषेक सिंह सूरज के नेतृत्व में निकली जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर का भ्रमण किया।

यात्रा जापलिनगंज, चौक होते हुए शहीद पार्क, टीडी कालेज, कुंवर सिंह से होकर कदम चौराहा स्थित मंगल पांडेय की प्रतिमा पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान शहीद पार्क चौक में लोगों ने अमर सेनानियों को नमन किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष में पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में बलिया में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई है। आजादी कि लड़ाई में 1942 में महात्मा गाँधी द्वारा अंग्रेजों भारत छोडो का जो नारा दिया गया उसका असर पूरे देश में हुआ और हर जगह अंग्रेजो का विरोध होना शुरू हो गया। उसी क्रम में बलिया में भी विरोध शुरू हो गया और यह विरोध इतना व्यापक स्तर पर हुआ कि बलिया ने 1942 में ही आजादी का स्वाद चख लिया जबकि पुरे देश को आजादी 1947 में मिली।

बलिया के लोगों ने 1942 में जो आजादी का स्वाद चखा उसी की देन है कि इस बागी जिले का इतिहास आज भी स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। यही नहीं आजादी का विगुल भी सबसे पहले 1857 में बलिया के लाल मंगल पांडेय ने ही फूंका था। जिसकी वजह से पूरा अंग्रेजी साम्राज्य हिल गया था। मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि देश की आन-बान शान व अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी तभी भारत सशक्त बनेगा। कार्यक्रम में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल, भाजपा नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, पीयूष चौबे, विश्वजीत तिवारी, रिंकू दुबे, दीनबंधु मौर्या आदि मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story