×

Ballia: सामुदायिक शौचालय की दीवार गिरने से मलबे में दबीं दो बहनें, थम गईं सांसें...गांव में मचा कोहराम

Ballia News: घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बच्चियों की मां सबिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Karuna Sindhu Singh
Published on: 20 Jan 2024 5:44 PM GMT
X

हादसा स्थल की तस्वीरें और जिलाधिकारी बलिया रविन्द्र कुमार (Social Media)

Ballia News: बलिया में सामुदायिक शौचालय की दीवार गिरने से शनिवार (20 जनवरी) को दो बच्चियों की दबकर मौत हो गई। जिलाधिकारी ने इस मामले में तीन सदस्यों की जांच कमेटी बनाई है। ये मामला बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र के उदई छपरा गांव का है। यहां सार्वजानिक सामुदायिक शौचालय की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो सगी बहनो अंशु यादव और तनु यादव की मौत हो गई।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम अंशु और तनु सामुदायिक शौचालय के पास खेल रही थी। तभी अचानक शौचालय की दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे में अंशु और तनु दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे में दबी दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दोनों बच्चीयां दम तोड़ चुकी थी।

मां का बुरा हाल

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बच्चियों की मां सबिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या कहा DM ने?

इस मामले में जिलाधिकारी बलिया रविन्द्र कुमार (DM Ballia Ravindra Kumar) ने बताया कि, 'सामुदायिक शौचालय 12 वर्ष पूर्व बनाया गया था। वो निष्पर्योंज्य (Useless) भी घोषित हो गया था। आज सामुदायिक शौचालय कि दीवार गिरने से दो बच्चों कि मौत हो गई। इसकी विस्तृत जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी और उप जिलाधिकारी बैरिया की एक समिति बनाई गई है। जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट दी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story