Balrampur News: भारत रत्न पर बिफरे अखिलेश तो बीजेपी नेता ने दिया जवाब, गिनाई उपलब्धियां

Balrampur News: अखिलेश यादव ने कहा कि भारत रत्न सम्मान में नहीं दिया जा रहा है, बल्कि वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है। बलरामपुर पहुंचे अखिलेश ने योगी सरकार पर भी हमला बोला है।

Radheshyam Mishra
Published on: 3 Feb 2024 3:15 PM GMT
Akhilesh yadav
X

Akhilesh Yadav (Pic:Newstrack)

Balrampur News: बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के गैसड़ी विधानसभा से विधायक रहे डॉ. शिव प्रताप यादव को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास पहलवारा पंहुचे। जहां एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भारत रत्न के संदर्भ में चौंकाने वाला दावा किया है। सपा प्रमुख ने भारत सरकार के इस फैसले को चुनाव से जोड़कर टिप्पणी की है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को अपने वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी की अभी तक क्यू याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि 96 साल की उम्र पार कर चुके आडवाणी को चुनाव के दौरान याद आना यह बताता है कि भाजपा चुनाव हार चुकी है और भाजपा देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से अब आडवाणी समेत कुछ अन्य लोगों को सम्मानित करके अपने परम्परागत वोट को बांधने की कोशिश कर रही है।

वोट के लिए दे रहे हैं भारत रत्न

सपा प्रमुख ने भारत सरकार के इस फैसले को चुनाव से जोड़कर टिप्पणी की है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारत रत्न सम्मान में नहीं दिया जा रहा है, बल्कि वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है। बलरामपुर पहुंचे अखिलेश ने योगी सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने कई बार यह कहा कि कोई पुण्य काम होने जा रहा हो और PDA के लोग, 90 फीसदी आबादी वाले दु:खी हो तो कैसे पुण्य होगा। जमीन घोटाला हुआ है वह भी अगर गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या जैसी जगह पर तो सोचिए आप कि किस नाम पर इस सरकार में इस तरह का घोटाला हो रहा है।’

जल्द होगा सीटों का बटंवारा

इंडिया गठबंधन पर कहा कि गठबंधन होगा और सीट का बंटवारा जल्दी हो ये कोशिश होगी। कहा कि सीट और जीत इसी आधार पर आगे बढ़ेंगे। भाजपा द्वारा इंडिया गठबंधन पर सवाल दागने पर अखिलेश यादव ने कहा कि ‘बीजेपी को चिंता इस बात की करनी चाहिए कि उनके सांसदों की परफॉर्मेंस क्या है। उन्होंने कहा यही कारण है कि भाजपा वाले जनता का ध्यान भटकाने के लिए इधर उधर की बात करते हैं और अपने ज्यादातर सांसदों का टिकट काट रहे हैं। जबकि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भाजपा के सांसदों का उनके क्षेत्र में परफार्मेंस सही नही है और अब ज्यादा से ज्यादा अपने सांसदों का टिकट काट रहे हैं।

यूपी सरकार के चालीस करोड़ निवेश पर बोले कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चालीस करोड़ का निवेश किया है तो बलरामपुर गोंडा में एक भी कारखाना कही लगा तो बताए।कहा 40 लाख करोड़ का अगर इन्वेस्टमेंट यूपी में आ रहा है तो बलरामपुर, गोंडा में निवेश क्यों नहीं आ रहा है?’ आगे कहा कि ‘यह जो बेरोजगार इजरायल जा रहे हैं और अग्निवीर के लोग कपड़े उतार कर आंदोलन कर रहे हैं इनसे भाजपा के लोग कैसे बच पाएंगे? और यह जो नई आवाज उठी है PDA वाली, 90 फीसदी लोग इसमें शामिल है तो भारतीय जनता पार्टी कैसे बचेगी?’

अखिलेश यादव ने बिहार के नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा वालों ने पता नहीं क्या जादू कर दिया जो वह एनडीए में चले गए जबकि वह लोग इंडिया गठबंधन में उम्मीद किये थे। कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक उन्हें न्यौता नहीं मिला है। जातिगत जनगणना पर उन्होंने कहा कि अभी यह मुद्दा खत्म नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी इसे आगे ले जायेगी। और दलित, पिछड़े और मुस्लिम मतदाता ही भाजपा को हरायेंगे।

वही भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री मंत्री व बलरामपुर भाजपा सदर विधायक पलटूराम ने अखिलेश यादव पर एक प्रेसवार्ता की। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने 516 करोड़ रुपए का रिंग रोड़ के लिए स्वीकृत कर ऐतिहासिक कार्य बताया और यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अटल जी के नाम से सैटेलाइट मेडिकल कॉलेज स्थापना किया है जो जल्द शुरू हो जायेगा। यह अखिलेश को नहीं दिखा है। जबकि उनके खुद के शासन काल में गोंडा बलरामपुर का कुछ भी विकास नहीं हुआ था। परंतु जब से भाजपा सरकार आई है तब से देवी पाटन मंडल का चहुंमुखी विकास हो रहा है और भ्रष्टाचार तथा अपराधियों पर अंकुश लग गया है जो सपा को फूटी आंख नहीं सुहा रही है और चारों ओर शांति व्यवस्था और कानून का राज्य कायम है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story