Balrampur News: कथा में आने से टल जाते हैं सभी तरह के संकट: कथा व्यास अमृता त्रिपाठी

Balrampur News: कथा व्यास अमृता त्रिपाठी ने कहा कि कथा में आने से समस्त संकट टल जाते हैं और जीवन आनंदमय हो जाता है। कथा से हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Radheshyam Mishra
Published on: 13 Sep 2024 2:21 PM GMT
Balrampur News ( Pic-  Newstrack)
X

Balrampur News ( Pic-  Newstrack)

Balrampur News: स्थानीय क्षेत्र के ग्राम हाशिमपारा में नव युवक गणेश पूजा समिति की ओर से श्री गणेश पूजा के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय आनंदमई श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। श्री अयोध्या धाम से आई कथा व्यास पूज्य अमृता त्रिपाठी की सुंदर कथा सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गए। पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गुंजायमान हो गया। कथा व्यास अमृता त्रिपाठी ने कहा कि कथा में आने से समस्त संकट टल जाते हैं और जीवन आनंदमय हो जाता है। कथा से हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है।

कथा व्यास अमृता त्रिपाठी ने कहा कि भगवान शंकर की बात की अवहेलना कर माता सती अपने पिता राजा दक्ष के घर पहुंच गईं, लेकिन यज्ञस्थल के निकट भगवान शंकर का स्थान नहीं देख क्रोध में आकर यज्ञ विध्वंस करने की नियत यज्ञ कुंड में कूदकर अपने शरीर का त्याग कर दी थी, जिसके बाद माता सती ने घोर तपस्या कार राजा हिमाचल एवं रानी मैना के घर पार्वती के रूप में जन्म ली। फिर माता पार्वती से भगवान शंकर से विवाह हुआ और दोनों कैलाश पर्वत जाकर रहने लगे। संगीतमय श्रीराम कथा सुनने के लिए हर शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रहती है।

श्रीराम कथा की अमृत वर्षा में श्रद्धालु गोता लगा रहे हैं स्वामी जी के मुखारबिंद से श्रीराम कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो जा रहे हैं। श्रीराम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम गुप्ता ने सुंदर कथा का आयोजन करने के लिए समिति के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।विशिष्ट अतिथि रविंद्र कमलापुरी ने कथा व्यास अमृता त्रिपाठी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामचंद्र गुप्ता, प्रधान रविन्द्र गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, अध्यक्ष राधे विक्रम गुप्ता कन्हैया गुप्ता आदि आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की।

कार्यक्रम अध्यक्ष राधे विक्रम गुप्ता ने बताया कि गणेश पूजा समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहता है। इस अवसर पर राधे विक्रम गुप्ता, पंडित लक्ष्मी मिश्रा, दीपक चौधरी, रुपेश सोनी, अनूप मिश्रा अश्विनी मौर्या, मंजीत मिश्रा अनुज गुप्ता, दीपक गुप्ता, बेचन गुप्ता विष्णु गुप्ता, किशन गुप्ता अमित गुप्ता, संदीप गुप्ता गोलू गुप्ता, त्रिलोकी मोदनवाल, वीरेंद्र गुप्ता राहुल गुप्ता आडवाणी मिश्रा विनोद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद उमेश मिश्रा, प्रेमलाल यादव, लालजी तिवारी नंदनाल शर्मा कृष्ण कुमार हनुमान कौशल रूपेश गुप्ता, नीतू गुप्ता,पवन यादव अंकित चंद्रा बरेली, प्रमोद मिश्रा, संतोष दूबे, अमन गुप्ता उमेश गुप्ता गब्बर छोटकू यादव दिनेश रामदीन गुप्ता जगदंबा, पूजा गुप्ता, बिनोद मिश्र, सीतला मिश्र, आदि भारी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story