×

Balrampur News: BJP प्रत्याशी साकेत मिश्रा बोले- 'भाजपा की राजनीति राष्ट्रनीति है, हम इसी पर कार्य करते हैं'

Balrampur News: साकेत मिश्रा ने कहा कि मोदी जी भ्रष्टाचार के सख्त विरोधी है इसीलिए आज सब उनके खिलाफ खड़े हुए हैं। "मोदी जी ने साफ कहा है कि दोषी पाए जाने पर हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी।"

Radheshyam Mishra
Published on: 2 April 2024 5:02 PM GMT
BJP candidate Saket Mishra said - BJPs politics is national policy, we work on this
X

BJP प्रत्याशी साकेत मिश्रा बोले- 'भाजपा की राजनीति राष्ट्रनीति है, हम इसी पर कार्य करते हैं': Photo- Newstrack

Balrampur News: श्रावस्ती लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार साकेत मिश्रा ने भिनगा बीजेपी कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए "भारतीय राजनीति में बढ़ रही व्यवसायिकता" पर कहा कि भाजपा की राजनीति में राष्ट्र नीति सर्वोपरि है और कोई व्यवसाई राष्ट्रनीति पर कार्य करता है तो उसका स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ तथा राजनीतिक अस्पृश्यता की बजाय वह सर्वसम्मति को महत्व देती है।

उन्होंने कहा कि "भाजपा के विचारक और भारतीय जन संघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भी यही नीति रही है। और हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा में पले हैं, जो राष्ट्र प्रथम की बात करती है। हमें राजनीति का पाठ राष्ट्र नीति को स्वीकार करने का संस्कार मिला है।" साकेत मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" की सिर्फ बात ही नहीं करती बल्कि उसे जीती भी है।

आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि "देश में जब भी ऐसे काम हुए हैं तो, तनाव हुआ है, संघर्ष हुआ है। उसी काम को हमने प्रेम और मेलजोल के वातावरण में किया है। क्योंकि राष्ट्र नीति सर्वोपरि है और राजनीति एक व्यवस्था है।" भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम इन्हीं से प्रेरित हैं।

इस दौरान श्रावस्ती भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा मीडिया प्रभारी संजू तिवारी ने की।

इस दौरान श्रावस्ती भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने विपक्ष को जमकर निशाना बनाया और कहा कि "सभी भ्रष्टाचारी एक साथ मिलकर ठगबंधन कर रहे है।" उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की 10 वर्ष की सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है। चीन पाक के नापाक इरादों को मोदी सरकार ने तोड़ दिया। उन्होंने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी पर कटाक्ष करते थे आज उनके साथ गलबहियां कर रहे है।

बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। आप के मुख्यमंत्री जेल से सरकार चलाने का दंभ भर रहे हैं जबकि भ्रष्टाचार के आरोप के बाद उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि "ईडी सहित अन्य जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं। जिनके ऊपर सपा, कांग्रेस समेत विपक्षी गलत आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी भ्रष्टाचार के सख्त विरोधी है इसीलिए आज सब उनके खिलाफ खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि "मोदी जी ने साफ कहा है कि दोषी पाए जाने पर हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी।"

भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है

साकेत ने कहा कि "राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है।" 2014 में भारत 11वें नंबर पर था लेकिन मोदी सरकार आने के बाद आज भारत 5वें स्थान पर पहुंच चुका है। भारत 2030 तक तीसरी महाशक्ति के रूप में उभरेगा एवं 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।

भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने कहा कि श्रावस्ती, बलरामपुर में कुछ कार्य हुए अभी कुछ कार्य होने हैं । उन्होंने कहा कि श्रावस्ती लोकसभा का सांसद होने पर वह शिक्षा परक उद्योग लगवाने का कार्य करेंगे। साथ ही इन जिलों में शिक्षा और स्वास्थ्य पर अभी और कार्य होना है, उसको करेंगे। साथ ही शिक्षा क्रांति के लिए रोजगार परक विश्वविद्यालय स्थापना के साथ अन्य कार्य कराए जाएंगे।

मौजूद रहे

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश सचिव व लोकसभा प्रभारी शंकर दयाल पांडेय, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पाण्डेय , श्रावस्ती महामंत्री रमन सिंह, दिवाकर शुक्ल , जिला उपाध्यक्ष अरुण पांडेय, नेक राम पांडेय, संजू तिवारी समेत अन्य व विभिन्न मीडिया संस्थानों के मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story