×

Balrampur News: अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग है नवरात्रि, नौ दिन होगी मां की आराधना

Balrampur News: मंगलवार की सुबह सूर्य की पहली किरण से ही अमृत सिद्धियोग, सर्वार्थ सिद्धियोग, शशि योग एवं अश्वनी नक्षत्र का अद्भुत महासंयोग बन रहा है। यह 30 साल बाद बन रहा है।

Radheshyam Mishra
Published on: 8 April 2024 5:18 PM GMT
Navratri, mother will be worshiped for nine days from tomorrow
X

नवरात्रि, कल से पूरे नौ दिनों तक होगी मां की आराधना: Photo- Newstrack

Balrampur News: मंगलवार (कल 9 अप्रैल) से वासंतिक नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है और 17 अप्रैल को महानवमी के दिन समाप्त होगा। मंगलवार की सुबह सूर्य की पहली किरण से ही अमृत सिद्धियोग, सर्वार्थ सिद्धियोग, शशि योग एवं अश्वनी नक्षत्र का अद्भुत महासंयोग बन रहा है। यह 30 साल बाद बन रहा है। यह महासंयोग 19 अप्रैल तक जारी रहेगा। नौ दिनों तक चलने वाली मां की अखंड पूजा व आराधना भक्त पूरे मनोयोग से कर सकते हैं। नौ दिनों तक आराधना के लिए घट स्थापना नौ अप्रैल को सुबह 6.11 मिनट से सुबह 10.23 मिनट तक किया जा सकता है।

इसके साथ ही अभिजित मुहूर्त 11.57 मिनट से दोपहर 12.48 मिनट तक किया जा सकता है। पंडित बुद्धि सागर तिवारी कहते हैं कि "इस बार नवरात्रि पर सुंदर और सिद्धि योग बन रहा है। यह बहुत ही पावन कारी है। पूरी श्रद्धा एवं समर्पण भाव से व्रत रखने व मां की आराधना करने से सिद्धकारी होगा।" सागर तिवारी कहते हैं कि "नौ अप्रैल को सुबह 7.32 बजे से यह योग शुरू होगा। 17 अप्रैल को महानवमी पर समाप्त होगा। अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग 19 अप्रैल को सुबह 5.06 बजे तक रहेगा।"


पंडित जी ने बताया कि "इस बार मंगलकारी रेवती - अश्वनी नक्षत्र के साथ सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग में जगत जननी जगदम्बा माँ घोड़े पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर आ रही हैं। 9 दिनों तक अपने भक्तों को आशीर्वाद देकर उनकी हर एक परेशानियों को दूर करने। इस दौरान कई विशेष लाभकारी और मंगलकारी योग बनेगें। बन रहे इस योग को उपासना का अक्षय फल देने वाला बताया गया हैं।

महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखकर 108 संकल्प परिक्रमा करें तथा गरीबों को दान पुण्य करके बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें। मां जगत जननी जगदम्बा की एकाग्रता के माध्यम से मां के शरणागत रहते हुए जीवन को सफल बनाने के लिए चैत्र नवरात्र सर्वोत्तम पर्व है।

जगत जननी मां जगदंबा की आराधना से कल्याण होता है

साथ ही उन्होंने कहा कि "जब कभी भी पृथ्वी पर असुरीशक्तियों का अत्याचार बढ़ता है तब मां भगवती ने किसी न किसी रूप में अवतरित होकर मानव जाति का कल्याण करती है। जगत जननी मां जगदंबा की शक्ति और भक्ति व्यक्ति के जीवन को भवसागर से पर लगती है। मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।" चैत्र नवरात्र पर्व के दौरान सात्विक मन से की गई मां भगवती की आराधना सहस्त्र गुना पूर्ण फलदाई होती है। इस संसार में जो कुछ भी श्रेष्ठ - शुभ और मंगल में है। वह सब मां भगवती की विभूति है।"

मां जगत जननी जगदम्बा दया एवं करुणा का सागर है, जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करती हैं। जगत का कल्याण करने वाली मां भगवती की आराधना से व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। मां शक्ति की पूजा के लिए नवरात्र अत्यधिक महत्वपूर्ण है। नवरात्रों में माँ भगवती की आराधना से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। मां भगवती की आराधना सभी भक्तों के लिए कल्याणकारी हैं।

नवरात्रि को लेकर सभी श्रद्धालुओं ने मां की आराधना की तैयारी की है। किसी ने विशेष पूजा की तो किसी ने अन्य तरीके से। जिले भर में स्थापित मां के मंदिरों को रंगरोगन कर सजाया गया है। 51 शक्ति पीठों में से एक देवी शक्ति पीठ देवी पाटन मंदिर, झारखंडी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सिद्धिपीठ मां देवी पाटन मंदिर एवं झारखंडी दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।


84 कोसी परिक्रमा

बलरामपुर , गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच-, सिद्धार्थ नगर, नेपाल सहित आसपास के अन्य जिलों व पूरे भारत व उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में भक्त देवी शक्ति पीठ मां के दर्शन को आते हैं। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर अवस्थित होने के नाते यहां भारी भीड़ जुटती है। इसके लिए प्रशासन ने कई जगह बैरिकेडिंग की है। वाहनों के खड़े करने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। मंदिरों में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी मंदिरों की सफाई तथा मंदिर तक आने जाने वाले मार्गों की धुलाई भी की गई है।


नवरात्रि पर फलों के दामों में बढ़ोतरी

नवरात्रि शुरू होते ही फलों के भाव में तेजी देखी जा रही है। जो फल अभी तक कम दाम पर बिक रहे थे उनमें अचानक 15 से 20 रुपए की बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोई फल ऐसा नहीं है इसके दाम विगत दिनों से बढ़ा ना हो। व्रत रहने वालों के लिए महंगाई परेशानी का सबब बनती जा रही है। फलों का दाम बढ़ने से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं सेब पपीता अंगूर संतरा केला के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

- सेब- 120 से 180 रुपए प्रति किलो

- अंगूर- 60 से 100 रुपए प्रति किलो

- संतरा- 25 से 55 रुपए प्रति किलो

- पपीता- 30 से 60 रुपए प्रति किलो

- केला- 40 दर्जन से 75 दर्जन

- नारियल- 30 पीस से ₹60 पीस

- आलू 15 से 25 रूपए प्रति किलो

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story