×

CM Yogi In Balrampur: सीएम योगी ने दी दो हजार करोड़ की सौगात, रखी राजकीय विश्व विद्यालय की आधारशिला

CM Yogi Balrampur Visit: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर के दौरे पर थे। यहां उन्होंने जनपद को दो हजार करोड़ की सौगात दी है।

Radheshyam Mishra
Published on: 15 March 2024 10:45 AM GMT
बलरामपुर में सीएम योगी।
X

बलरामपुर में सीएम योगी। (Pic: Newstrack)

CM Yogi Balrampur: उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र के नाम से मशहूर अयोध्या से लगा देवीपाटन मंडल अन्तर्गत श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के बलरामपुर जनपद को शिक्षा के लिए आज विधिक रूप से नया अयाम मिला है। मालूम हो कि विगत कई वर्षों से देवी पाटन क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वादे तो खूब हुए लेकिन विगत कुछ वर्षों मे मेडिकल कॉलेज निर्माण, एयरपोर्ट निर्माण और अब विश्व विद्यालय निर्माण की यह उपलब्धि निश्चित रूप से इतिहास के शानदार पन्ने मे विकास की गति का आयाम दर्ज करा रहा है।


लंबे संघर्ष के बाद हुआ विश्वविद्यालय का शिलान्यास

कहने को यह उपलब्धि आज तराई क्षेत्र के लिए भले ही बहुत आसान लगती हो लेकिन हकीकत यह है कि देवीपाटन क्षेत्र के लिए यह आसान उपलब्धियां नहीं थी। जिस तरह से मंडल मुख्यालय का गोण्डा में स्थानांतरण हुआ वैसे यह भी माना जा रहा था की यह मंडल मुख्यालय के बगल विराजमान होगा, लेकिन श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के जागरूक लोगों और इसे हवा देने वाले लोगों को इतिहास कभी नहीं भूलेगा। हालांकि विगत माह में विश्व विद्यालय को लेकर श्रावस्ती और बलरामपुर जनपद वासियों में मामूली मतभेद था, किन्तु बाद में श्रावस्ती जनपद के लोग अपने बड़े भाई बलरामपुर-में ही राजकीय विश्व विद्यालय के लिए सहमत हो गए। कमसे कम संसदीय क्षेत्र का नाम श्रावस्ती है तो बलरामपुर जनपद की पहचान राजकीय विश्व विद्यालय के साथ होना न्याय संगत है। हालांकि विगत कुछ सालों से बलरामपुर के जागरूक लोग भी विश्व विद्यालय लाओ संघर्ष का अभियान चलाए थे। उसे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाजिब मानते हुए इसपर आज शुक्रवार को अमल कर लिया है। इसके साथ ही बलरामपुर जनपद के कुछ बुद्धिजीवी, सामाज सेवी, पत्रकार और सबसे बड़ा रोल गैसढी विधानसभा से विधायक रहे व पूर्व मंत्री डा एसपी यादव को भी जाता है, जिन्होंने दिल से लगकर यहां के लोगों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया।


497 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी राजकीय विश्व विद्यालय के लोकार्पण हेतु वृहस्पतिवार की शाम को ही बलरामपुर पहुंच गए थे और देवी पाटन में रात्रि प्रवास के बाद आज सुबह माँ पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय, बलरामपुर का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। साथ ही श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की। इस दौरान दोनों जनपदों को दो हजार करोड़ रूपये से अधिक के 497 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी मंच से किया। मुख्यमंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगाते हुए तराई क्षेत्र मे कमल खिलाने का जनता से अपील किया । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार मौका दीजिए, ताकि 3 वर्ष में देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बना सकें। देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकास के नए मापदंड स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक कमल श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र से भी जाएगा तो 2047 तक जो मोदी जी ने विकसित भारत का सपना देखा है उसमें इस लोकसभा का भी योगदान इतिहास में दर्ज हो जायेगा।


इस बार साकेत मिश्रा हैं उम्मीदवार

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव मे भाजपा श्रावस्ती लोकसभा मामूली अंतर से हार गई थी और सपा बसपा के संयुक्त उम्मीदवार राम सिरोमणि वर्मा चुनाव जीत गए थे। हालांकि श्रावस्ती वर्तमान सांसद रामसिरोमणि वर्मा अधिकृत रूप से बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद अभी भी है। भाजपा ने इस बार अपना प्रत्याशी बदलकर एम एल सी साकेत मिश्रा के रूप मे एक नया प्रत्याशी उतारकार नया दांव लगाया है। इस दौरान प्रदेश मे मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, नितिन अग्रवाल, रजनी तिवारी, बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,एमएलसी साकेत मिश्र,अवधेश सिँह मंजू, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिँह, श्रावस्ती उदय प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व गैसढी विधायक शैलेश सिंह शैलू , बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पाण्डेय , उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ,डा प्रज्ञा त्रिपाठी,देवीपाटन मण्डल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी अरबिन्द सिंह एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, , सीडीओ संजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्त्ता और हजारो की संख्या मे जनसमूह मौजूद रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story