Shravasti News: जिला कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

Shravasti News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी के नेतृत्व में जिला कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई

Radheshyam Mishra
Published on: 20 Aug 2024 1:12 PM GMT
District Congressmen celebrated Goodwill Day Former Prime Minister Rajiv Gandhis birth anniversary celebrated as
X

 जिला कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती: Photo- Newstrack

Shravasti News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 79 वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें याद किया गया। कांग्रेसियों ने जिले में कई स्थानों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी के नेतृत्व में इकौना उनके आवास तथा भिनगा में दहखाना कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

गोष्ठी में राजीव गांधी के जीवन पर जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, प्रदेश पीसीसी सदस्य एडवोकेट दीलिप शर्मा ,अमन मिश्र, राजेन्द्र तिवारी, सरोज पाठक , रमाकांत तिवारी समेत कई कांग्रेसियों ने प्रकाश डाला।


'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती

इस दौरान दो दर्जन से अधिक गरीब महिला पुरुषों के बीच भोजन किट वितरण किया गया । इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फल वितरण किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नसीम और राजेंद्र तिवारी तथा रमाकांत तिवारी ने युवा सशक्तिकरण के प्रेरक, देश में सूचना प्रौद्योगिकी व कम्प्यूटर क्रांति के जनक, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित करके 'सद्भावना दिवस' पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। स्व. राजीव गॉंधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।

राजीव गॉंधी भारत के सातवें प्रधानमन्त्री थे और उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 1984 से 21 मई 1991 तक था। राजीव गांधी ने देश में पीढ़ीगत बदलाव की अगुआई की और देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करने का प्रयास किया। उन्होंने इक्कीसवीं सदी के भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा और देश की एकता को बनाए रखने के लिए काम किया।

राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हैं। जिला उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने कहा कि 1984 से 1989 तक राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री थे। वे देश को आधुनिक बनाने और सामाजिक न्याय संबंधी चिंताओं से निपटने के अपने प्रयासों के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। उनके प्रशासन के तहत शांति, शिक्षा और प्रौद्योगिकी में सुधार की पहल को लागू किया गया।

राजीव गांधी ने कई बाधाओं को पार किया, लेकिन सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए उनके समर्पण का लंबे समय तक प्रभाव रहा।उनकी दृष्टि का सम्मान करने और लोगों को उनके मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के लिए सद्भावना दिवस की स्थापना की गई थी।

जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि "सद्भावना दिवस का लक्ष्य एकीकरण और राष्ट्रीय सामंजस्य की मजबूत भावना को बढ़ावा देना है। इस दिन को मनाने से लोगों को एक ऐसा समाज बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है जो समावेशी और सामंजस्यपूर्ण हो और उन्हें भारतीयों के रूप में उनकी आम पहचान की याद दिलाई जाती है।

देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी

उन्होंने बताया कि इस दिन देश के लिए राजीव गांधी की सेवाओं का सम्मान किया जाता है, खासकर सामाजिक अन्याय को संबोधित करने और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के उनके काम का यह एक शांतिपूर्ण और आगे की सोच वाले भारत के निर्माण के उनके लक्ष्य पर जोर देता है।वही भिनगा पुराने कांग्रेस कार्यालय दहखना प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस असलम एडवोकेट, अमन मिश्र, सरोज पाठक ने कहा राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे उन्होंने देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है।कार्यक्रम में चन्द्र पाल सिंह यादव यशोदा नंदन शर्मा छैलू गुप्ता विरेन्द्र सिंह सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story