×

Balrampur News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जिले में हाई अलर्ट, जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Balrampur News: उत्तर प्रदेश में अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बलरामपुर जिले समेत पूरे देवीपाटन मंडल में भी अलर्ट जारी है।

Radheshyam Mishra
Published on: 29 March 2024 11:27 AM GMT
High alert in the district after the death of Mukhtar Ansari, police increased vigil during Friday prayers
X

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जिले में हाई अलर्ट, जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने बढ़ाई चौकसी: Photo- Newstrack

Balrampur News: उत्तर प्रदेश में अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बलरामपुर जिले समेत पूरे देवीपाटन मंडल में भी अलर्ट जारी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के साथ पुलिस अलर्ट पर है। जुमे की नमाज के दौरान बलरामपुर शहर, उतरौला, गैसड़ी और तुलसीपुर समेत इंडो-नेपाल बॉर्डर समेत सभी संदिग्ध इलाके में पुलिस अलर्ट रही। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल मौजूद रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस रूट मार्च कर रही है। बलरामपुर एसपी केशव कुमार पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था को लेकर बराबर दौड़े पर है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह ही उत्तराखंड स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारे के सेवादार बाबा तरसेम सिंह की हत्या की सूचना शहर के लोगों को मिली। जिले के खासकर बहेड़ी क्षेत्र के लोगों का बाबा तरसेम सिंह से गहरा जुड़ाव था। लगभग सभी धर्म के लोग वहां जाते हैं। इस वजह से लोगों को धक्का लगा। बाबा के हत्यारोपियों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस जिले के आसपास के इलाकों में दबिश दे रही हैं।

माफिया की मौत के बाद जिले में अलर्ट घोषित

इधर, वृहस्पतिवार रात में माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। डीआईजी देवी पाटन रेंज अमरेन्द्र प्रसाद सिंह और एसपी केशव कुमार ने बताया कि जिले में अलर्ट घोषित कर पुलिस को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया है। माहौल शांतिपूर्ण है। केवल सतर्कता के लिहाज से फोर्स का मूवमेंट बढ़ाया है। सोशल मीडिया सेल को भी निगरानी का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा डीआईजी ने बताया कि पूरे देवी पाटन मंडल के चारों जनपदों में शांति व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि मंडल की सीमा इंडो-नेपाल बार्डर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।कही भी किसी प्रकार की अशांति की जानकारी नहीं है। पूरे मंडल में शांति व्यवस्था है और पुलिस के जवान पैदल गस्त कर रहे हैं।साथ ही शोसल मीडिया पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story