×

Balrampur: सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं जूही सिंह और श्रेया वर्मा, BJP पर कसा तंज

Balrampur: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Radheshyam Mishra
Published on: 25 Feb 2024 12:53 PM GMT (Updated on: 25 Feb 2024 12:55 PM GMT)
balrampur news
X

बलरामपुर में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं जूही सिंह और श्रेया वर्मा (न्यूजट्रैक)

Balrampur News: जिले में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए उतरौला में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और गोंडा लोकसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रेया वर्मा शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

भाजपा सरकार बनी तो खत्म हो जाएगा भारत का लोकतंत्र और संविधानः जूही सिंह

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाओ का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भूल से भी अगर भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत गई तो भारत का लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जायेगा। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को आह्वान किया कि भारत का लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए आगे आए और भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंके। राष्ट्रीय अध्यक्षा ने कहा कि आज महिला जो खुले में सांस ले रही है उसका एक मात्र कारण भारतीय लोकतंत्र और संविधान हैं। नहीं तो वर्षों पुरानी परंपरा में घसीट कर फिर से आप सबको घर की चहारदीवारी में कैद कर दी जाएंगे। उन्होंने कहा कि खासकर महिलाएं अगर अपनी आजादी और अधिकार चाहती है तो यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि भारतीय जनता पार्टी को देश और प्रदेश से उखाड़ फैंके और उसके लिए आगे आकर भाजपा के खिलाफ खड़ी होकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्रेया वर्मा को जीताने का काम करें।

गरीबों-पिछड़ों का हक मार रही भाजपा सरकारः श्रेया वर्मा

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार गरीब किसान, महिला, दलित पिछड़ों, अल्पसंख्यक, मजदूरों का हक मार रही है और देश में पूंजीपतियों और आदानी, अंबानी की सरकार बना देना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार आई तो देश पूंजी पतियों के हाथों में चला जायेगा। श्रेया वर्मा ने कहा कि देश के अन्न दाताओं के साथ दिल्ली बार्डर पर अत्याचार हो रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार उनकी समास्याओं का निस्तारण करने के बजाय उन पर जुल्म कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सब देश की जनता देख रही है और हमारी बहनें भी इस अत्याचार का जमकर विरोध करे जिससे उनका परिवार सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि वह किसान की बेटी है और किसान की परिवार से ताल्लुक रखती है इसलिए किसानों के परिवार की समास्या समझ रही है। श्रेया वर्मा ने कहा कि आप लोग आगामी लोकसभा चुनाव में साईकिल के बटन पर अपना वोट दें। वह वादा करती हैं कि वह आपके हर वाजिब अधिकार की लड़ाई हर कदम पर लड़ेगी और चौधरी चरण सिंह, राममनोहर लोहिया और पूर्व मंत्री बाबू बेनी वर्मा के सपनों को साकार करके दिखायेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज वादी पार्टी के जिला अध्यक्ष माणिक लाल कश्यप ने किया।

कार्यक्रम में जिला महासचिव नरसिंह पाल यादव, गोंडा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अंसार अहमद खान,अवकात अनस, नागर दादा,बहलोल आरिफ नियाजी मोहसिन इदरीश, मुमताज अहमद,आजीज खान,अतीक खान, राजेन्द्र यादव,नेहाल खान, मुमताज अहमद ने भी संबोधित किया।इस मौके पर रामेश मिश्र, राकेश शुक्ला,राम मनोहर मिश्र, राधेश्याम तिवारी, राजेश यादव,मुनावर,शायरिफ, रेशम बेगम,राजनी यादव,रानी वर्मा समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story