×

Balrampur News: एमपी सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने हिंदुओं की भावनाओं पर किया कुठाराघात

Balrampur News: एमपी के मुख्यमंत्री गैसड़ी विधानसभा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया है।

Radheshyam Mishra
Published on: 17 May 2024 4:19 PM GMT
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
X

जनसभा को संबोधित करते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Pic:Newstrack)

Balrampur News: बलरामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि के लिए हिंदुओं ने सदियों तक संघर्ष किया है। देश आजाद होने के बाद भी 75 साल इंतजार तक हमें करना पड़ा। कांग्रेस ने हमेशा हिंदू जनमानस की भावनाओं पर कुठाराघात करने का काम किया है। आजादी के बाद भी राम मंदिर बनने में 75 साल लग गए। यही कारण है कि हमारे यहां पाठ्यक्रमों से श्रीराम और श्रीकृष्ण जैसे आदर्श को हटा दिया गया था। प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति लागू कर राम कृष्ण को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का काम किया है। देश से अंग्रेज तो चले गए लेकिन अपने प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस को छोड़ गए।

एमपी के मुख्यमंत्री गैसड़ी विधानसभा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया है। यही कारण है कि हमारे यहां पाठ्यक्रमों से श्रीराम और श्रीकृष्ण जैसे आदर्श को हटा दिया गया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के बाद अगर कांग्रेस चाहती तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण बहुत पहले हो जाता, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इसका हल नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को तबाह करने में कोई कसर नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नई शिक्षा नीति लाकर लार्ड मैकाले की शिक्षा को खत्म किया।

सीएम ने कहा कि कोविड टीकाकरण को लेकर कांग्रेस अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। अगर यह टीका न लगा होता तो देश में भारी तबाही होती। कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने जिस हिम्मत और जज्बे के साथ काम किया उसकी सराहना सम्पूर्ण विश्व भर में हो रही है। उन्होंने श्रावस्ती लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्र व गैसड़ी विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू को आम जनमानस से भारी मतों से जिताने की अपील की।

कार्यक्रम के अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल, महामंत्री रवि मिश्रा, डा. अजय सिंह पिंकू, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी,श्याम मनोहर तिवारी, ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी, जगदम्बा सिंह शक्ति, अशोक कुमार,संजय सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व जनमानस मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार से देश खोखला हो चुका था। अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। मोदी सरकार में न सिर्फ देश ने अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों को हासिल किया, बल्कि हर वर्ग के लोगों में खुशहाली आई है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोविड टीकाकरण को लेकर कांग्रेस अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। अगर यह टीका न लगा होता तो देश में भारी तबाही होती। कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने जिस हिम्मत और जज्बे के साथ काम किया, उसकी सराहना विश्व पटल पर हो रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story